Hindi News / news / बिहार में एक रिटायर्ड IPS के ऊपर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने लिया कड़ा...

बिहार में एक रिटायर्ड IPS के ऊपर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने लिया कड़ा एक्शन

1st Bihar Published by: Updated Nov 25, 2020, 6:54:25 PM

बिहार में एक रिटायर्ड IPS के ऊपर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने लिया कड़ा एक्शन

- फ़ोटो

PATNA :  बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा यानी कि एक आईपीएस अफसर के ऊपर कड़ा एक्शन लिया है. 1985 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अफसर अजय कुमार वर्मा के ऊपर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. 


बिहार गृह विभाग की ओर से जारी नई नोटिस के मुताबिक 985 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अफसर अजय कुमार वर्मा के बिहार सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. रिटायर्ड आईपीएस अजय कुमार वर्मा के विरूद्ध संचालित विभागीय कार्रवाई को लेकर उनके पेंशन में से 10 % राशि की कटौती करने का फैसला सरकार ने लिया है.


गृह विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड आईपीएस अजय कुमार वर्मा के पेंशन में से 10 प्रतिशत राशि की कटौती अगले एक साल तक की जाएगी. सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तत्काल प्रभाव से इसे लागू करने का आदेश संबंधित विभाग को दिया गया है.