ब्रेकिंग
बिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीबिहार में कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

बिहार: बेला में ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी

MUZAFAARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर है जहां बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई. जिस वजह से कर्मियों और मजदूरों में अफरातफरी मच गई. सभी जान बचाने को फैक्ट्री से बाहर सड़क पर निक

बिहार: बेला में ब्रिटानिया बिस्कुट फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

MUZAFAARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर है जहां बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई. जिस वजह से कर्मियों और मजदूरों में अफरातफरी मच गई. सभी जान बचाने को फैक्ट्री से बाहर सड़क पर निकल गए. मौजूद कर्मियों ने आग बुझाने की कोशिश की. साथ ही पुलिस और अग्निशमन विभाग खबर दी गई जो मौके पर पहुँच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.


मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र बेला में बुधवार की देर रात बिस्किट फैक्ट्री में आग लग गई. जिसके बाद पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप मच गया. फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर जान बचाने के लिए सड़कों पर भागने लगे. वही मौके पर पहुंचे दमकल के टीम लगभग 2:30 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग को काबू में किया.


इस घटना को लेकर फैक्ट्री स्टाफ ने बताया कि रोस्टर मशीन के अंदर शॉर्ट सर्किट होने की वजह से काफी धुआं निकलने लगा. जिसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई.जिसके बाद ऑपरेटर ने मशीन बंद कर आग बुझाने वाले सिलेंडर से आग बुझाने की कोशिश की. उस समय तक आग से रोस्टर मशीन पूरी तरह से जल गई. कंपनी के अंदर मौजूद अन्य कर्मियों द्वारा बालू फेंक कर आग को काबू करने की कोशिश की गई. लेकिन सारे प्रयास फेल हुए. कर्मियों ने अग्निशमन विभाग की टीम को कॉल किया. तभी 5 गाड़ी लेकर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया.

टैग्स