ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मानसून का तांडव! 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ठनका से 10 लोगों की मौतBihar Weather: बिहार में वज्रपात का कहर, एक दिन में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट वन माफियाओं के खिलाफ अभियान पर निकले दो दारोगा सड़क हादसे में घायल, बाइक सवार फरारबेगूसराय में वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रखंड प्रमुख के पति समेत 2 गिरफ्तारलालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंटBihar News: बिहार में मानसून का तांडव! 26 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ठनका से 10 लोगों की मौतBihar Weather: बिहार में वज्रपात का कहर, एक दिन में 10 लोगों की दर्दनाक मौत, कई झुलसे, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट वन माफियाओं के खिलाफ अभियान पर निकले दो दारोगा सड़क हादसे में घायल, बाइक सवार फरारबेगूसराय में वर्चस्व की जंग में ताबड़तोड़ फायरिंग, प्रखंड प्रमुख के पति समेत 2 गिरफ्तारलालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंट

बिहार: अपराधियों ने मछली विक्रेता को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

BEGUSARAI : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां अपराधियों एक मछली विक्रेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल अवस्था में मछली विक्रेता के परिजनों ने उसे इ

बिहार: अपराधियों ने मछली विक्रेता को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BEGUSARAI : इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां अपराधियों एक मछली विक्रेता को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल अवस्था में मछली विक्रेता के परिजनों ने उसे इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है.


घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो गांव की है. घायल मछली विक्रेता की पहचान बारो गांव के रहने वाले मोहम्मद शौकत का 25 वर्षीय पुत्र मोहम्मद अरशद के रूप में की गई है. घायल मोहम्मद अरशद ने बताया कि बीती रात घर के बगल में शादी समारोह था. उसी शादी समारोह को देखने के लिए गए हुए थे. जब शादी समारोह देख कर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी गांव के ही बदमाश करण कुमार घेर कर गोली चलाना शुरु कर दिया. जिससे एक गोली पैर में जाकर लग गया. जब दूसरा गोली फायर करना शुरू किया तो चिल्लाना शुरू कर दिए. चिल्लाने की आवाज सुनकर बदमाश करण कुमार हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया.


मोहम्मद अरशद ने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं था फिर भी करण कुमार के द्वारा क्यों गोली मारा गया अभी तक समझ में नहीं आ रहा है. फिलहाल इस घटना की जानकारी परिजनों ने फुलवरिया थाना पुलिस को दी. मौके पर फुलवरिया थाने की पुलिस पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. वही फुलवरिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारो गांव में एक व्यक्ति की गोली मार कर घायल कर दिया गया है. फिलहाल पुलिस के द्वारा बदमाश को चिन्हित कर लिया गया है उसके गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता