ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सहरसा में मर्डर से सनसनी, दो गुटों में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत

SAHARSA : बिहार में इन दिनों तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है, जहां दो गुटों के बीच एक बार फिर से जबरद

सहरसा में मर्डर से सनसनी, दो गुटों में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग, इलाके में दहशत
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में इन दिनों तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. इस वक्त एक ताजा खबर सहरसा जिले से सामने आ रही है, जहां दो गुटों के बीच एक बार फिर से जबरदस्त फायरिंग हुई है. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. जबकि एक अन्य शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सहरसा जिले के सौरबाज़ार थाना क्षेत्र की है, जहां कांप ठेंगहा के वार्ड नंबर 3 में दो पक्षों के बीच जमकर फायरिंग हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों ओर से ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की गई है. इस घटना में दो लोगों को गोली लगने की बात सामने आ रही है, जिसमें से एक शख्स की मौत हो गई है. जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. 


बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर कई दिनों से दोनों पक्षों में गर्मागर्मी का माहौल था. बुधवार को भी मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट आपस में भिड़ गए और देखते ही देखते दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Niraj Kumar

FirstBihar संवाददाता