ब्रेकिंग
बिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IASबिहार में नई टोल पॉलिसी: लोकल में अनलिमिटेड सफर के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे, 2500 में पूरे राज्य में यात्रा; बाइक के लिए अलग प्लानE20 पेट्रोल पर फिर उठे सवाल: पहाड़ों में बंद हुई इंटरनेशनल पावरलिफ्टर की डिफेंडर, मनीष कश्यप ने भी इंजन खराब होने का लगाया आरोपबिहार में 100 फास्ट ट्रैक कोर्ट की होगी स्थापना, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बड़ा एलानहर्ष फायरिंग में महिला डॉक्टर की मौत मामला: BJP विधायक राजू कुमार सिंह को 4 साल की सजा, 25 लाख का जुर्माना, विधायकी जानी तय 3 बार UPSC में फेल, 1 लाख फॉलोअर्स वाला सोशल मीडिया छोड़ा, चौथे प्रयास में नेहा ब्याडवाल बनीं IAS

बिहार : बाइक से जा रहे युवक की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने सरेराह मारी गोली

SAHARSA : बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हत्या लूट, डकैती जैसे घटनाओं की संख्या घटने की बजाय और बढ़ती ही जा रही है. पुलिस की गिरफ्त से अपराधी फरार होकर हर

बिहार : बाइक से जा रहे युवक की दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने सरेराह मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार में बेख़ौफ़ अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. हत्या लूट, डकैती जैसे घटनाओं की संख्या घटने की बजाय और बढ़ती ही जा रही है. पुलिस की गिरफ्त से अपराधी फरार होकर हर दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सहरसा जिले से सामने आ रही है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक सवार एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. 


मामला जिले के मधेपुरा मुख्य मार्ग के सबैला का है. मिली जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात अपराधियों ने बीच सड़क पर बाइक सवार एक युवक की गोली मार दी. गोली लगने की वजह से युवक की स्पॉट डेथ हो गई. इधर गोली की आवाज़ सुनते ही जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंच पाते, उससे पहले ही अपराधी हथियार लहराते हुए भाग चुके थे. 


लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना चाहा लेकिन उसकी मौत गोली लगने के साथ ही हो गई थी. लोगों ने आनन-फानन में इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस पूरे दल-बल के साथ वहां पहुंची. पुलिस को लोगों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा. 


पुलिस ने लोगों को समझाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल बीच सड़क पर हुई हत्या की इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है. सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. स्थानीय लोगों में सरेराह हुई इस घटना के बाद से आक्रोश का माहौल है. 

टैग्स