1st Bihar Published by: Updated Sep 04, 2021, 8:21:30 AM
- फ़ोटो
KAIMUR : बिहार के कैमूर जिले में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे में एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया है. इलाज के लिए उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. उधर मृतकों के घर में कोहराम मच गया है.
घटना कैमूर जिले के भभुआ इलाके की है. यहां भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव में ठनका गिरने से एक महिला सहित दो की मौत हो गई. जबकि एक महिला घायल हो गई. घायल महिला अदरमनी देवी का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा चल रहा है.
मृतकों की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के कसेर गांव के रहने वाले इन्द्रदेव सिंह की पत्नी कौशल्या देवी (50) और कसेर गांव के रहने वाले रामचन्द्र सिंह के बेटे अशोक सिंह के रूप में की गई है. हादसे के बाद मृतकों के घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना की जानकारी देते हुए भगवानपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी मुसीर आलम ने बताया कि वे लोग कसेर गांव के पास खेत में काम कर रहे थे. जब अचानक बारिश होने लगी तो वे लोग पास के फूस की मड़ई में छिप गए. उसी समय तेज गड़गड़ाहट के साथ उनका गिरने से दो महिला सहित , तीनों चपेट में आ गए.