ब्रेकिंग
Bihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशी

बिहार: दो पक्षों के बीच फायरिंग से दहला इलाका, पुलिस कर रही छापेमारी

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन हत्या, लूट, गोलीबारी और छिनतई के मामले निकल कर सा

बिहार: दो पक्षों के बीच फायरिंग से दहला इलाका, पुलिस कर रही छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का खौफ कम होता हुआ नजर आ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन हत्या, लूट, गोलीबारी और छिनतई के मामले निकल कर सामने न आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके मोकामा टाल इलाके से निकल कर सामने आ रहा है। 


दरअसल, बिहार के पटना जिले में स्थित मोकामा टाल क्षेत्र में ताबरतोड़ फायरिंग हुई है। रविवार को अहले सुबह फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। यहां दो पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग हुई है। इस फायरिंग के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों के अनुसार गांव के मोहन राम और पूर्व मुखिया के बीच वर्चस्व को लेकर यह घटना हुई है। 


बताया जा रहा है कि, यहां घंटों भर दर्जनों राउंड गोली चली है। इस घटना के बाद गांव, पुलिस छावनी में तब्दील हो चुका है। इलाके में जहां एक तरफ लोग दहशत में है, तो वहीं दूसरी ओर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटी है। आपसी रंजिश में यह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। दूसरी ओर पुलिस एक्टिव है। पुलिस यहां तैनात होने के साथ ही अपराधियों को गिरफ्तार करने का लगातार प्रयास कर रही है। इनकी गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। 


जानकारी के अनुसार पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. बता दें कि फिलहाल, किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। लेकिन, पुलिस इनकी तलाश कर रही है. पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में गोली चली है।