बिहार: चढ़ावे के पैसों को लेकर रणक्षेत्र में बदला मंदिर परिसर, जमकर चले लाठी-डंडे

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jul 02, 2022, 4:57:43 PM

बिहार: चढ़ावे के पैसों को लेकर रणक्षेत्र में बदला मंदिर परिसर, जमकर चले लाठी-डंडे

- फ़ोटो

SASARAM : खबर रोहतास से आ रही है, जहां मंदिर में चढ़ावे के बंटवारे को लेकर पुजारियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना दिनारा के भलुनी धाम देवी मंदिर की है। यहां चढ़ावे को लेकर पुजारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर काफी देर तक रणक्षेत्र में बदला रहा। मंदिर में मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।


बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को दिनारा के प्रसिद्ध भलुनी धाम देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी। इसी दौरान चढ़ावे के पैसों के बंटवारे को लेकर पुजारियों का दो गुट आपस में भिड़ गया। देखत ही देखते पूरा मंदिर परिसर रणक्षेत्र में बदल गया। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चले। पैसों के लिए दोनों गुट एक दूसरे की जान लेने पर आमादा हो गया था।


वायरल वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि पुजारी एक-दूसरे कैसे लाठी-डंडों से प्रहार कर रहे हैं। इस दौरान उनके समर्थक भी लाठी-डंडे चलाते नजर आ रहे हैं। बाद में पूजा करने आए श्रद्धालुओं और स्थानीय दुकानदारों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।