ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

बिहार: ऑटो के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, जुगाड़ टेक्नोलॉजी को देखकर पुलिस भी रह गयी हैरान

SUPAUL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के धंधेबाज आए दिन नई-नई जुगाड़ टेक्नोलॉजी अपना रहे है। कभी सिलेंडर के अंदर से

बिहार: ऑटो के तहखाने से भारी मात्रा में शराब बरामद, जुगाड़ टेक्नोलॉजी को देखकर पुलिस भी रह गयी हैरान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराब के धंधेबाज आए दिन नई-नई जुगाड़ टेक्नोलॉजी अपना रहे है। कभी सिलेंडर के अंदर से शराब पकड़े जा रहे हैं तो कभी कार की बोनेट से शराब की खेप पकड़ी जा रही है। इस बार शराब तस्करों ने ऑटो में तहखाना बना दिया है।


ऑटो के ऊपरी हिस्से से सुपौल पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद किया है। ऑटो में जिस तरीके से शराब को रखा गया था उस पर किसी की भी नजर नहीं पड़ी। बाद में जब पुलिस ऑटो को लेकर थाने पहुंचे तब देखा कि ऑटो की सीलिंग में तहखाना बनाया गया था जिसमें शराब की बड़ी खेप रखी गयी थी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


बताया जाता है कि सुपौल के जदिया थाना इलाके में देर रात जदिया-अररिया मार्ग के अनन्तपुर चौक के पास एक ऑटो पलट गई थी। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। जब ग्रामीण ड्राइवर को बचाने के लिए दौड़े तो ड्राइवर उससे पहले ही मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों को ऑटो से शराब की गंध महसूस हुई जिसके बाद जदिया पुलिस को इस बात की सूचना दी गयी। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जदिया पुलिस ने ऑटो में शराब की खोजबीन में जुट गयी। ग्रामीणों को भी इस बात की भनक नहीं थी की ऑटो ऊपरी हिस्से को तहखाना बनाया गया है और उसी में भारी मात्रा में शराब की बोतलें रखी गयी है। पुलिस ऑटो को लेकर थाने पर पहुंची और एक बार फिर ऑटों की छानबीन की।


 काफी मशक्कत के बाद पुलिस की नजर ऑटो के ऊपरी हिस्से में लगे पर्दे पर पड़ी। तब उसे फार कर हटाया गया तो वहां मौजूद पुलिस कर्मी भी तहखाने को देखकर हैरान रह गये। ऑटो में तहखाना बनाकर भारी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही थी। जब्त किया गया ऑटो पूर्णिया का बताया जाता है। ऑटो के मालिक का पता लगाने में पुलिस जुटी है।  

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता