ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

Bihar Accident News: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो बैंककर्मियों की मौत

KAIMUR: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो बैंक कर्मियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, किलनी गांव के पास एक बाइक और एक बोलेरो गाड़ी आमने-सामने

Bihar Accident News: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, हादसे में दो बैंककर्मियों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में दो बैंक कर्मियों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, किलनी गांव के पास एक बाइक और एक बोलेरो गाड़ी आमने-सामने टकरा गईं। इस हादसे में बाइक पर सवार दोनों बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।


घायलों को तुरंत चांद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव निवासी देव कुमार साह और चांद थाना क्षेत्र के सीकरा गांव निवासी गोपीचंद चौहान के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, दोनों बैंक कर्मी बाइक से चांद थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक शाहबाजपुर जा रहे थे। तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना पर बिहार सरकार के पूर्व खनन मंत्री बृजकिशोर बिंद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता