ब्रेकिंग
त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत

बिहार: आभूषण कारोबारी ने कई लोगों पर किया एसिड अटैक, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है, जहां एक बार फिर एसिड अटैक की घटना हुई है। इस घटना में 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज ए

बिहार: आभूषण कारोबारी ने कई लोगों पर किया एसिड अटैक, आपसी विवाद में वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर पश्चिम चंपारण से आ रही है, जहां एक बार फिर एसिड अटैक की घटना हुई है। इस घटना में 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेतिया में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बैरिया के मियापुर मठ बाजार की है।


बताया जा रहा है कि बैरिया टाड टोला निवासी सिकंदर सोनी की मियापुर मठ बाजार में ज्वेलर्स की दुकान है। सिकंदर सोनी के दुकान के ठीक बगल में रामावतार साह की कपड़े की दुकान है। कुछ दिन पहले रामावतार ने सिकंदर सोनी से एक सोना का चैन खरीदा था, जो कुछ ही दिन बाद काला हो गया था। रामावतार सोने की चैन को लेकर दो बार सिकंदर सोनी के पास बदलने के लिए जा चुका था। हर बार सिकंदर सोनी चैन की सफाई कर उसे लौटा देता था।


तीसरी बार सोना का चैन काला होने पर रामावतार फिर से सिकंदर सोनी के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंच था। चेन को लौटाने को लेकर दोनो मे नोकझोंक होने लगी। हल्ला सुनकर बगल से दर्जनो लोग पहुंच गये। रामावतार का कहना था कि सोना नकली है। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि सिकंदर सोनी दुकान के अंदर गया और आभूषण साफ करने के लिए रखा एसिड का बोतल लेकर आया और रामावतार पर फेंकने लगा। फेंका गया एसिड वहां पर खड़े आधा दर्जन से अधिक लोगों पर भी पड़ गया। जिसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी आभूषण दुकानदार सिकंदर सोनी को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ी पूछताछ में जुटी है।