ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार: आज और कल आंधी-पानी की चेतावनी, हिटवेव से मिली राहत

PATNA : बिहार के मौसम ने हफ्ते भर बाद एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से उत्पन्न ताजा वातावरणीय परिस्थितियों से सूबे में आंशिक बादलों की आवाजाही रही। ठंडी

बिहार: आज और कल आंधी-पानी की चेतावनी, हिटवेव से मिली राहत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के मौसम ने हफ्ते भर बाद एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों से उत्पन्न ताजा वातावरणीय परिस्थितियों से सूबे में आंशिक बादलों की आवाजाही रही। ठंडी हवा से मौसम के तल्ख तेवर नरम पड़े हैं। राज्य में कहीं भी फिलहाल हीट वेव की स्थिति नहीं है। हफ्ते भर बाद लू से निजात मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, मौसम विभाग ने पटना समेत सूबे में शनिवार और रविवार को आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है।


वहीं, मौसम में बदलाव के बाद  पटना सहित राज्यभर में अधिकतम तापमान तेजी नीचे आया है। पटना का अधिकतम तापमान शुक्रवार को चार डिग्री नीचे लुढ़ककर 39.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से ही आसमान में आंशिक बादल छाये रहे, हालांकि दोपहर बाद मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान में तेजी रही। अब राज्य के मात्र दो शहरों में अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री के पार बना हुआ है, उनमें रोहतास के डेहरी में 40.2 डिग्री जबकि औरंगाबाद में 40 डिग्री रहा। 


पिछले 24 घंटों में रफीगंज में 2.8 मिमी, बारुण में दो मिमी, शेरघाटी में दो मिमी, औरंगाबाद में 1.4 मिमी, रोहतास के दिनारा में 1.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा वजीरगंज, भभुआ, डेहरी, चेनारी और नौहट्टा में भी बूंदाबांदी की स्थिति रही। शनिवार को भी कुछ जगहों पर आंशिक बारिश की सूचना है।


इसके साथ ही मौसमविदों के अनुसार शनिवार और रविवार को पटना सहित राज्य के 26 जिलों में आंशिक बारिश की स्थिति बन सकती है। इस दौरान कुछ जगहों पर मेघ गर्जन के साथ 30 से 40 डिग्री प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी की चेतावनी है। वहीं 24 अप्रैल को पटना सहित राज्य के अधिकतर जिलों में ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली और गरज के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान में तेजी से कमी आने के आसार हैं। 


आपको बताते चलें कि, आईएमडी ने अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर में व्यापक वर्षा और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के अलग-अलग इलाकों में वर्षा होने की संभावना जतायी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी यानी दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।