ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बेटे के सामने ट्रक में जिंदा जला बाप, दो ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग

JAMUI : बिहार के जमुई से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक बेटे के सामने उसके पिता की जिंदा जलकर मौत हो गई। बेटे ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। उसकी हालत

बेटे के सामने ट्रक में जिंदा जला बाप, दो ट्रक में भिड़ंत के बाद लगी भीषण आग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार के जमुई से एक दिलदहलाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एक बेटे के सामने उसके पिता की जिंदा जलकर मौत हो गई। बेटे ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 


दरअसल, चकाई गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित जमहरा मोड़ के समीप गुरुवार सुबह दो ट्रकों में भीषण हो गई। इस घटना में दोनों ट्रकों में आग लग गई। इससे ट्रक के अंदर फंसें  एक चालक की जलकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो खलासी बुरी तरह घायल हो गए। मृतक चालक की पहचान खगड़िया जिला के नया गांव निवासी डब्लू सिंह के रूप में की गई है। वहीं घायलों की पहचान मृतक डब्लू सिंह के पुत्र और झाझा कठबजरा गांव निवासी रूपेश यादव के रूप में हुई है।



वहीं, दोनों ट्रकों की स्पीड ज्यादा होने के कारण दोनों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान दोनों ट्रकों में आग लग गई। हादसे में घायल ड्राइवर के हेल्पर सोनू का इलाज चकाई अस्पताल में हुआ। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इसके साथ ही ट्रक में आग लगने की सुचना मिलने पर चकाई पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर ट्रक में लगी आग को बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। 


इधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरे ट्रक का ड्राइवर कठबजरा निवासी अरविंद कुमार अपनी जान बचाकर मौके से फरार हो गया। हालांकि घटना की जानकारी के बाद चकाई थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHEERAJ

FirstBihar संवाददाता