ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR POLICE : बेख़ौफ़ हुए शराब तस्कर ! पुलिस को कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बचे अधिकारी

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गया में पुलिस पर हमला की गयी। इसके अलावा शराब तस्करों ने पुलिस बल को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि इस घटना में पुलिस पद

BIHAR POLICE : बेख़ौफ़ हुए शराब तस्कर ! पुलिस को कुचलने का प्रयास, बाल-बाल बचे अधिकारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गया में पुलिस पर हमला की गयी। इसके अलावा शराब तस्करों ने पुलिस बल को कुचलने का प्रयास किया। हालांकि इस घटना में पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी बाल-बाल बच गए और पुलिस वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। वाहन से शराब ले जा रहे तस्करों ने भागने के दौरान इस तरह की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर 40 पेटी शराब जब्त की है। 


वहीं, घटना जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र की है। एसडीपीओ ने बताया कि सिल्वर रंग की कार से शराब की खेप लाई जा रही थी। झारखंड के चतरा से शराब इमामगंज होते हुए औरंगाबाद ले जायी जा रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस इमामगंज-डुमरिया मोड़ पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान उक्त कार आयी। 


बताया जा रहा है किपुलिस ने कार को रोकने का इशारा किया गया लेकिन तस्कर नजरअंदाज करते हुए ट्रैफिक ट्राॅली और पुलिस वाहन को टक्कर मारते हुए भागने का प्रयास किया। संयोग से कोई पुलिसकर्मी वाहन मे नहीं थे वरना बड़ी घटना का हो सकती थी। पुलिस वाहन में टक्कर लगने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीपीओ ने बताया कि इस किसी को चोटें नहीं आयी है। 


इधर, एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई में वाहन से 40 पेटी में 1000 बोतल शराब की बरामदगी की गई है। इसका मूल्य करीब 5 लाख का बताया जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर ने अपने कई सहयोगियों के नाम बताए हैं। फिलहाल गिरफ्तार तस्कर की पहचान चतरा जिले के रहने वाले 19 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में की गई है। अन्य तस्करों के बारे में पता लगाया जा रहा है।