Hindi News / news / बेगूसराय में BJP सांसद के भाई का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

बेगूसराय में BJP सांसद के भाई का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

1st Bihar Published by: Updated May 02, 2020, 6:07:46 PM

बेगूसराय में BJP सांसद के भाई का एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

- फ़ोटो

BEGUSARAI : ताजा खबर बेगूसराय जिले से है. जहां बीजेपी के सांसद के बड़े भाई का एक्सीडेंट हो गया है. राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा के बड़े भाई और खगड़िया के जाने वाले डॉक्टर रंजन कुमार की गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई है. हालांकि इस सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए हैं.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि डॉक्टर रंजन कुमार खगड़िया से अपनी ड्यूटी कर वापस मनसेरपुर लौट रहे थे. इसी दौरान भगतपुर गांव के पास उनकी गाड़ी दुर्घटना की शिकार हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भरतपुर गांव के दुर्गा स्थान के पास एक दूर वाले को बचाने के चक्कर में उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह बिजली के खंभे से जा टकराई.


दुर्घटना होते ही आसपास के लोग फौरन डॉक्टर रंजन कुमार के पास पहुंचे और उन्हें गाड़ी से सुरक्षित निकाला. बाद में उन्हें दूसरी गाड़ी से वापस खगड़िया भेजा गया. आपको बता दें कि डॉ रंजन कुमार बीजेपी सांसद राकेश सिन्हा के बड़े भाई हैं.