ब्रेकिंग
बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... बिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग...

बैंक से कैश निकालकर घर लौट रही महिला से दो लाख की लूट, पहले से घात लगाए बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक विधवा महिला

बैंक से कैश निकालकर घर लौट रही महिला से दो लाख की लूट, पहले से घात लगाए बदमाशों ने दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है शायद यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सहरसा का है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक विधवा महिला से दिनदहाड़े दो लाख रुपये लूट लिये और मौके से फरार हो गये। लूट की इस घटना के बाद महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।


बता दें कि सदर थाना से महज चन्द कदमों की दूरी पर महिला को निशाना बनाया गया। उनसे दो लाख रूपये लूटे गये। पीड़ित महिला बनगांव थाना क्षेत्र के बसोना, वार्ड 11 की रहने वाली है। पीड़िता ने बताया कि बेटी की शादी का कर्ज तोड़ने को लेकर वह एसबीआई ब्रांच से पैसे की निकासी कर घर जाने के लिए निकली थी। जैसे ही वह बैंक से निकली पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार अपराधियों ने रूपये से भरे पर्स को लूट लिया और मौके से फरार हो गये। 


इस दौरान महिला ने शोर भी मचाया लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। सहरसा के बेखौफ अपराधियों ने सदर थाना के महज कुछ ही दूरी पर लूट की इस घटना को अंजाम दिया। यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने महिला से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पोस्ट ऑफिस और बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में पुलिस जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता