ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

अवैध संबंध को लेकर पुलकित की हत्या, प्रेमिका के पति ने जान से मार डाला

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने बीते एक दिसम्बर को बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के तिरी हरकुट्टा गांव निवासी पुलकित पासवान हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

अवैध संबंध को लेकर पुलकित की हत्या, प्रेमिका के पति ने जान से मार डाला
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : सहरसा पुलिस ने बीते एक दिसम्बर को बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के तिरी हरकुट्टा गांव निवासी पुलकित पासवान हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि हत्या में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.


हत्याकांड के पीछे मृतक पुलकित पासवान का गांव में ही एक आरोपी की पत्नी से अवैध संबंध बताया जा रहा है. आपको बता दें कि बीते एक दिसम्बर को बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज के पीछे पानी भरे गड्ढे से पुलकित पासवान का पुलिस ने शव बरामद किया था. आरोपियों ने पुलकित पासवान की मछली मारने वाले धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया था. जिसके बाद मृतक की पत्नी ने बैजनाथपुर ओपी में हत्या का मामला दर्ज कराया था. 


एसपी राकेश कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए कहा कि एक महिला से अवैध संबंध की वजह से पुलकित पासवान की हत्या की गई थी. जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर गिरफ्तार आरोपी ने भी हत्या की बात स्वीकार की है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
N

रिपोर्टर

Neeraj Singh

FirstBihar संवाददाता