ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

ऑटो और बाइक के भिड़ंत में गई एक युवक की जान, दो की हालत नाजुक

SAHARSA : बिहार के सहरसा में सड़क दुर्घटना की एक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां, ऑटो और बाइक के भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें आनन-

ऑटो और बाइक के भिड़ंत में गई एक युवक की जान, दो की हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा में सड़क दुर्घटना की एक खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां, ऑटो और बाइक के भिड़ंत में एक युवक की जान चली गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें आनन- फानन में सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां, इन दोनों की हालत भी काफी नाजुक है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सहरसा जिले के बिहरा थाना अंतर्गत तुनयही पेट्रोल पम्प के पास की बताई जा रही है। मृतक का नाम अर्जुन कामत बताया जा रहा है। जो सहरसा जिले के बिहरा थाना क्षेत्र के बारा भरना बघोर टोला वार्ड नंबर एक का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं दोनों जख्मी में एक का  आशीष कुमार कामत है जो मृतक के चचेरे भाई है। मृतक अपने चचेरे भाई के साथ अपने घर से बाइक से सुपौल जिले के परसरमा गांव जा रहा था। वहां उसका था। 


बताया जा रहा है कि, ससुराल जाने के दौरान बिहरा थानां क्षेत्र के तुनयाही गांव के पास ऑटो और बाइक की आमने सामने टक्कर में बाइक सवार अर्जुन कामत की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं दो लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए है। परिजनों ने दोनों जख्मी को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां दोनों जख्मी की स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है। 


इस घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी सूरज कुमार ने बताया कि सुपौल तरफ से एक ऑटो तेज रफ्तार से आ रही थी और बिहरा तरफ से एक बाइक सुपौल तरफ जा रही थी. उसी दौरान ऑटो और बाइक की आमने सामने टक्कर हो गयी। इसमें एक शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वहीं दो लोग जख्मी हो गए।  घटना की सूचना मिलते ही बिहरा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर तीनों जख्मी को नजदीक के पीएचसी पंचगछिया में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टर ने अर्जुन कामत को मृत घोषित कर दिया और दोनों जख्मी को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।