ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: गिरिराज सिंह ने वोटिंग करते ही मुस्लिम महिलाओं को लेकर कहा - हर बुर्का पहने लोगों की हो जांच,सिन्हा ने भी किया मतदान Bihar News: बिहार का AQI रेड जोन में पहुंचा, अगले 3 दिन कुछ ऐसा रहेगा राज्य का तापमान Bihar Election 2025: पहले चरण के मतदान में इतनी महिला उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, 18 जिलों के कितने पोलिंग बूथ पर हो रही है वोटिंग? Bihar Assembly Election 2025: बिहार में पहले फेज के लिए वोटिंग शुरू, सम्राट और गिरिराज के अलावा BJP के कई सीनियर लीडर ने किया मतदान; पहली बार पोलिंग बूथ मिल रही यह सुविधा Bihar Election 2025 :बिहार चुनाव 2025: पहले चरण में बाहुबली नेताओं के बीच रोमांचक मुकाबला, मोकामा और दानापुर सीटें प्रमुख Bihar Election 2025: बिहार में शुरु हुआ मतदान, आपके भी बूथ पर हो रही गड़बड़ी, तो ऐसे करें शिकायत Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, बूथ पर दिख रही है भारी भीड़ Bihar Election 2025: दोनों उपमुख्यमंत्रियों की साख दांव पर, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की प्रतिष्ठा बनी चुनौती; तेजस्वी के भी भविष्य का होगा फैसला Bihar Election 2025: पहले चरण में आधे बिहार की किस्मत आज EVM में बंद होगी, 121 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होगा शुरू यह चुनाव मात्र सरकार बदलने का नहीं, धोखा देने वालों से बदला लेने का भी समय है: मुकेश सहनी

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पटना में कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल

1st Bihar Published by: Updated Sun, 14 Aug 2022 07:18:47 PM IST

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पटना में कार्यक्रम का आयोजन, बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल

- फ़ोटो

PATNA : 75वें स्वतंत्रता दिवस को पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है। राजधानी पटना में भी इसको लेकर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पटना के ऊर्जा स्टेडियम के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखी गई। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने करीब 15 हजार महिलाओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया।


इस अवसर पर ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान में पटना की 15 हजार महिलाओं ने जिस उर्जा का संकल्प दिखाया है, वह काबिले तारीफ है। यहां की 15 हजार महिलाओं ने अपने घरों के साथ-साथ आसपास में रहने वाले लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करने का काम किया है और आजादी के अमृत महोत्सव को हर्षो उल्लास के साथ मनाने में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।


कार्यक्रम के दौरान लोगों को आज़ादी के अमृत महोत्सव और घर पर तिरंगा फहराने के बारे में विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में मौजूद युवाओं, महिलाओं, विकलांग एवं आम लोगों के बीच राष्ट्रीय ध्वज का वितरण किया गया और  'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में जागरूक किया गया।  कार्यक्रम में आये वरिष्ठ अतिथियों ने राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास और इसकी महत्ता के बारे में बताया और यह भी बताया कि बहुत कुर्बानियों के बाद  हमें आजादी हासिल हुई है। यह तिरंगा हम सभी देशवासियों के लिए आन, बान और शान है।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद, मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, विधायक संजीव चौरसिया, क्षेत्रीय प्रभारी मोहन सिंह,  संगठन मंत्री भिखूभाई दलसानिया, सीता साहू,  एपी वर्मा समेत अन्य नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर हज़ारों हजार की संख्या में महिलाएं एवं आमजन मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदि चित्रगुप्त फाइनेंस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ज्ञान मोहन ने की।