ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

ROHTASH : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोह

 BIHAR NEWS : अज्ञात वाहन की  टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ROHTASH : बिहार में तेज रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला रोहतास से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है.


जानकारी के मुताबिक,कुछिला व सारंगपुर गांव के बीच अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद हर तरफ मातम का माहौल कायम हो गया है। यह घटना कुछिला व सारंगपुर गांव के बीच हुई है। जहां अज्ञात वाहन के जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक युवक की हालत बिगड़ गई। 


उसके बाद आस पास के लोगो ने उपचार के लिए असताल पहुंचाया। जहां हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृत युवक रोहतास जिला के कोचस थाना क्षेत्र अंतर्गत सारंगपुर गांव निवासी राजग्रीह सिंह का 28 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार सिंह बताया जाता है। सदर अस्पताल भभुआ के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। 


इस घटना को लेकर मृतक के मामा के लड़का उमा शंकर सिंह ने बताया कि युवक कुछिला गांव में तिलक समारोह से बाइक पर सवार होकर अपने घर के लिए लौट रहा था। तभी कुछिला और सारंगपुर गांव के बीच अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


इसके बाद इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया। वही बीच रास्ते में जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। जहां मोहनिया थाना की पुलिस ने शव का पंचनामा कर भभुआ के सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया है।