ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR NEWS : अचानक आग लगने से 5 घर जलकर हुए राख,लाखों रुपए का हुआ नुकसान

SAPAUL: बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां अचानक आग लगने से 5 घर और 11 परिवार जलकर राख हो गई। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। यह पूरा मा

BIHAR NEWS : अचानक आग लगने से  5 घर जलकर हुए राख,लाखों रुपए का हुआ नुकसान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAPAUL: बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। यहां अचानक आग लगने से 5 घर और 11 परिवार जलकर राख हो गई। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। यह पूरा मामला जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही गांव का बताया जा रहा है। फिलहाल, घटना कि सुचना नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के परसाही गांव के वार्ड नंबर 12 में बीती देर रात अचानक आग लगने से 11 परिवार के पांच घर जलकर राख हो गए हैं। इसके अलावा घर में रखा सारा सामान,कागजात,नगद रुपया पैसा,अनाज बक्सा पेटी, गोदरेज,साइकिल,सिलाई मशीन चौकी इत्यादि जलकर खाक हो गया है। 


पीड़ितों  ने बताया कि लगभग 10 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान अगलगी की इस घटना में हुआ है। जब हम लोग घर में सोए हुए थे तब रात करीब ग्यारह साढ़े ग्यारह बजे अचानक आग लगने से लोग इधर-उधर भागने लगे और जोर-जोर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी पहुंचे और आग पर कंट्रोल कर ने की कोशिश में लग गए।


आग की लपटे काफ़ी  तेज और भयावह थी स्थानीय लोगों ने बताया कि 11 परिवारों का घर जला है जिसमें दीप नारायण राजभर राहुल राजभर,रोशन राजभर,सरोज राजभर,सिकंदर राजभर,विनोद राजभर राजेश राजभर,विक्कू राजभर,नंदन राजभर,रुबन राजभर आदि शामिल है। अगलगी की घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर पीड़ित परिवारों विभाग मुआवजा दिलाने की मांग भी किया है। लोगों ने बताया कि बीती देर रात अलाव से यह आग लगी है जिसमें 11 परिवारों के घर जान माल अनाज सबकुछ जलकर राख हो गया है।