ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

BIHAR CRIME: आपसी विवाद में गोलीबारी, 20 हजार रुपए के लिए युवक को मारी गोली; हालत नाजुक

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती ही रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामल

BIHAR CRIME:  आपसी विवाद में गोलीबारी, 20 हजार रुपए के लिए युवक को मारी गोली; हालत नाजुक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SAHARSA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से हत्या, लूट और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने आती ही रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सहरसा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। यह  मामला सदर थाना क्षेत्र के कोकोनट गार्डन के समीप का बताया जा रहा है। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर मामले की तफ्तीश में जुट गई है। घटना के संबंध में जख्मी युवक के परिजनों की माने तो चोरी की बाईक के लिए पैसा नहीं देने पर अपराधियों ने 12 वीं के छात्र संतनगर निवासी 22 वर्षीय दुष्यंत कुमार उर्फ गोलू सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। 


जख्मी युवक को आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख्मी ने बताया कि बीते 29 अक्टूबर को धनतेरस के दिन उसकी बाईक शहर के डीबी रोड स्थित ताज होटल के समीप से चोरी हो गई। जिसके बाद खोजबीन में पता चला कि होटल मालिक के पुत्र इस्लामिया चौक निवासी मो० अजमेर ने बाईक चोरी की है। जिसके बाद उसने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसी दौरान खोजबीन में पता चला कि अजमेर ही बाईक चोरी की है। जिसके बाद उससे बात किया तो 30 हजार रुपए लेकर मत्स्यगंधा के समीप बाईक छोड़ दिया।


 जिसकी सूचना मैने पुलिस को दी तो कांड के अनुसंधानकर्ता ने बाईक बरामद की। इसके बाद वह फिर 20 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। जिसमें मैं असमर्थता जताया। गुरुवार की देर शाम वह अपने घर से दोस्त के पास जा रहे थे कि कबीर चौक के समीप कोकोनट गार्डन के समीप एक बाईक पर सवार होकर मो० अमीन बाईक चला रहा था और बाईक पर मो० अजमेर और मो० आसमीन बैठा था। तभी अचानक आकर घेर लिया और गोली मार दिया। 


सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच तहकीकात शुरू कर दी। वहीं जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार निजी क्लिनिक पहुंचकर जख्मी युवक से घटना के संबंध में जानकारी ली। सदर एसडीपीओ ने कहा कि आपसी विवाद में गोलीबारी की घटना घटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा और घटना में शामिल अपराधकर्मी की गिरफ्तारी होगी।