ब्रेकिंग
50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा50 हजार के विवाद में दादी बनी कातिल, बहू से बदला लेने के लिए 4 साल के पोते की हत्याकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चा

आम आदमी पार्टी को सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका, बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

DELHI: शराब घोटाले की जांच कर रही सीबीआई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है। सीबीआई के समन पर केजरीवाल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे हैं, जहां सीबी

आम आदमी पार्टी को सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका, बुलाई इमरजेंसी मीटिंग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: शराब घोटाले की जांच कर रही सीबीआई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है। सीबीआई के समन पर केजरीवाल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के दफ्तर पहुंचे हैं, जहां सीबीआई के अधिकारी शराब घोटाले से जुड़े सवाल पूछ रहे हैं। उधर, आम आदमी पार्टी को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका सताने लगी है। शाम पांच बजे पार्टी दफ्तर में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है।


दरअसल, दिल्ली शराब घोटाले की जांच की आंच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक पहुंच गई है। डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ कर रही है। इसी बीच आम आदमी पार्टी को केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका है। इसको लेकर आप नेता और मंत्री गोपाल राय ने पार्टी दफ्तर में इमरजेंसी बैठक बुलाई है। शाम पांच बजे बुलाई गई इस बैठक में पार्टी के नेताओं को मौजूद रहने को कहा गया है।


उधर, आप सरकार की तरफ से सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाए जाने पर उपराज्यपाल कार्यालय ने कहा है कि अभी विधानसभा का नया सत्र नहीं बुलाया जा सकता है। दिल्ली कैबिनेट ने बिना किसी विधायी कार्य के दिल्ली विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र की सिफारिश की है। एक दिवसीय सत्र बुलाने की कैबिनेट की सिफारिश उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना की गई है। एलजी विनय सक्सेना की आपत्ति पर आप ने नाराजगी जताई है। आप नेता जैस्मिन शाह ने कहा है कि सरकारें तय करती हैं कि कब-कब विधानसभा बुलानी है लेकिन आज गवर्नर तय कर रहे हैं कि कब विधानसभा बुलाएंगे।