Hindi News / news / 2 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर रद्द, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की...

2 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर रद्द, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Jul 29, 2021, 9:23:39 PM

2 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर आर्डर रद्द, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA : खबर पटना से है जहां सामान्य प्रशासन विभाग ने दो आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण के संबंध में अधिसूचना जारी की है। शिक्षा विभाग के विशेष सचिव के पद से स्थानांतरित किए गये गिरिवर दयाल सिंह के ट्रांसफर ऑडर में संशोधन किया गया है।


27 जुलाई 2021 को राज्य सरकार ने गिरिवर दयाल सिंह को खेल निदेशक बनाया था। उस आदेश में आज संशोधन किया गया है। अब गिरिवर दयाल सिंह को ईख आयुक्त के पद पर सामान्य प्रशासन विभाग ने पदस्थापित किया है। 


जबकि आईएएस अधिकारी डॉ. संजय सिन्हा अपने वर्तमान पद पर बने रहेंगे। डॉ. संजय सिन्हा को खेल निदेशक से स्थानांतरित कर ईख आयुक्त के पद पर पदस्थापित किया गया था। लेकिन अब युवा कल्याण एंव खेल निदेशालय के निदेशक डॉ. संजय सिन्हा अपने पद पर ही बने रहेंगे।