ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

नीतीश को कैप्टन बताकर पलट गए सुशील मोदी, डिलीट कर दिया ट्वीट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नीतीश कुमार को नेतृत्व का चेहरा बताने वाले डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अपनी बात से चंद मिनटों में ही पलट गए हैं. सुशील मोदी ने थोड़ी देर पहले

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए नीतीश कुमार को नेतृत्व का चेहरा बताने वाले डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी अपनी बात से चंद मिनटों में ही पलट गए हैं. सुशील मोदी ने थोड़ी देर पहले ट्वीट करके नीतीश कुमार को कप्तान बताया था और इस बात का दावा किया था कि 2020 में उनके नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव लड़ेगा. लेकिन नीतीश कुमार के समर्थन वाला ट्वीट सुशील मोदी ने चंद मिनटों के बाद ही डिलीट कर दिया है. सुशील मोदी ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में अभी पक्के तौर पर जानकारी तो नहीं मिल सकी है, लेकिन संभव है कि बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व सुशील मोदी के इस बयान से नाराज हो. 2020 में एनडीए का सीएम कैंडिडेट कौन हो इस बात को लेकर बीजेपी के अंदर खाने से कई नेताओं ने अलग-अलग बातें हैं रखी हैं. संजय पासवान ने नीतीश कुमार को यह सलाह दी थी कि उन्हें बिहार छोड़कर केंद्र की राजनीति में जाना चाहिए, जिसके बाद जेडीयू भड़क उठा था लेकिन सुशील मोदी ने पहले नीतीश कुमार का समर्थन किया और अब उससे पलट जाना एनडीए के अंदर की खींचतान को बता रहा है.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

13

FirstBihar संवाददाता