ब्रेकिंग
पप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबापप्पू यादव की सुरक्षा पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, केंद्र सरकार को दिए यह निर्देशNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा

महाराष्ट्र में 'कड़कनाथ' के नाम पर करोड़ों का घोटाला,900 रुपए किलो बिकता है चिकन

PUNE:बिहार का चारा घोटाला अपने दौर के सबसे बड़े घोटालों में आता है.वहीं अब महाराष्ट्र से एक मुर्गा घोटाले की खबर आई है.हाइ प्रोटीन और अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर कडकनाथ मुर्गे के ना

FirstBihar
Admin
3 मिनट
PUNE:बिहार का चारा घोटाला अपने दौर के सबसे बड़े घोटालों में आता है.वहीं अब महाराष्ट्र से एक मुर्गा घोटाले की खबर आई है.हाइ प्रोटीन और अपने औषधीय गुणों के लिए मशहूर कडकनाथ मुर्गे के नाम पर महाराष्ट्र में करोड़ों का घोटाला सामने आया है . मुर्गे में 'कड़कनाथ' प्रजाति की काफी डिमांड रहती हैं. कड़कनाथ भारत का एकमात्र काले मांस वाला चिकन है.कड़कनाथ के मीट की मध्य भारत खासकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बहुत मांग रहती है.इसका चिकन 900 से 1200 रुपए किलो तक प्रति किलोग्राम तक बिकता है. महाराष्ट्र के कई जिलों में एक पोल्ट्री फॉर्म के खिलाफ किसानों द्वारा 'कड़कनाथ' प्रजाति के मुर्गे पैदा करने में मदद के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले दर्ज कराए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने कंपनी के तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया है.दरअसल महारायत एग्रो इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कड़कनाथ प्रजाति के चूजों की संख्या बढ़ाने और बाद में मुर्गों को खरीदने की कारोबारी योजना के नाम पर भारी-भरकम निवेश कराया. कंपनी का मुख्यालय सांगली में है. इसके बाद कंपनी के चार अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है. अभी तक कंपनी के खिलाफ सांगली, सतारा, पुणे, कोल्हापुर, पालघर, नासिक और औरंगाबाद में कई मामले दर्ज हो चुके हैं. पुलिस अभी इस मामले में घोटाले की रकम का पता लगा रही है. वहीं स्वाभिमानी शेतकरी संगठन ने दावा किया है कि प्रदेश भर में 10 हजार से ज्यादा किसानों से लगभग 550 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है. उन्होंने इस मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जांच कराने की मांग भी की है.इस मामले में आरोपितों के एक राजनीतिक दल के बड़े नेता का नाम आ रहा है.पुणे पुलिस ने इस महीने के शुरू में सांगली स्थित कंपनी के संस्थापक सुधीर मोहिते और दो निदेशकों हनुमंत जगदाले और संदीप मोहिते के खिलाफ 100 से ज्यादा किसानों से तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया था. वहीं मुख्य आरोपित अब भी फरार चल रहा हैं.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

14

FirstBihar संवाददाता