ब्रेकिंग
मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना✦मुंगेर के शास्त्री चौक पर कचरे के ढेर में लगी भीषण आग, पटाखे की चिंगारी से मची अफरा-तफरी; टला बड़ा हादसा✦मधुबनी के घूसखोर कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी, 6.11 लाख कैश और बैंक खातों में मिले 52.92 लाख रुपये✦बिहार प्रशासनिक सेवा के 15 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश...✦बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेन्द्र शास्त्री से की मुलाकात, बिहार की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद✦बिहार में दो IAS अधिकारियों का तबादला, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की अधिसूचना

बड़े भाई की मौत नहीं बर्दाश्त कर पाया छोटा भाई, ट्रेन से कटकर दी जान

NAWADA: बड़े भाई की हत्या का सदमा छोटा भाई बर्दाश्त नहीं कर सका और कुछ ही घंटों बाद ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. मामला नवादा के नगर थाना इलाके के भदौनी हाट की है. बताया जाता है कि भ

FirstBihar
Admin
2 मिनट
NAWADA: बड़े भाई की हत्या का सदमा छोटा भाई बर्दाश्त नहीं कर सका और कुछ ही घंटों बाद ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. मामला नवादा के नगर थाना इलाके के भदौनी हाट की है. बताया जाता है कि भदौनी के रहने वाले बाबुलाल चौधरी की उनके पड़ोसी ने ही पीट पीट कर 15 सितंबर को हत्या कर दी थी. जिसके बाद से ही बाबुलाल का छोटा भाई मुनेश्वर चौधरी परेशान चल रहा था. 16 सितंबर को बाबूलाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद मुनेश्वर चौधरी लापता हो गया था. परिजनों ने काफी खोजबिन की पर मुनेश्वर चौधरी का कोई पता नहीं चला. परिजनों को बुधवार सुबह जानकारी मिली कि 17 सितंबर की सुबह केजी रेलखंड के सनोखरा गांव के समीप एक अज्ञात लाश पुलिस ने बरामद की है. जिसके बाद आज परिजनों ने उसकी पहचान मुनेश्वर चौधरी के रुप में की है. दो दिनों के अंदर घर के दो सदस्यों की मौत से घर में मातमी सन्नाटा पसर गया है. नवादा से ईलू सिन्हा की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता