ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

मोतिहारी में छौड़ादानो के सीओ की दबंगई, अधिकारी ने दिव्यांग का फोड़ा सिर, परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में अतिक्रमण हटाने के दौरान छौड़ादानो सीओ की दबंगई देखने को मिली है. अधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दिव्यांग का सिर फोड़ दिया. घायल दिव्यांग को इलाज के ल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : पूर्वी चंपारण में अतिक्रमण हटाने के दौरान छौड़ादानो सीओ की दबंगई देखने को मिली है. अधिकारी ने अतिक्रमण हटाने के दौरान एक दिव्यांग का सिर फोड़ दिया. घायल दिव्यांग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने पीड़ित के परिजनों को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी है. पूरी घटना जिले के छौड़ादानो के विशुनपुरवा गांव की है. जहां दरपा थाना इलाके के विशुनपुरवा गांव में अतिक्रमण को हटाने गए छौड़ादानो सीओ एक दिव्यांग से उलझ गए. सीओ ने उसका सिर फोड़ दिया. पीड़ित की पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि अंचलाधिकारी के निर्देश पर गांव में अतिक्रमण हटाया जा रहा था. इस दौरान दिव्यांग रामबिहारी प्रसाद यादव अपनी झोपड़ी को हटा रहे थे. असमर्थ होने के कारण उनसे थोड़ी देर हो गई. जिसके कारण सीओ उसपर नाराज हो गए और वह खुद लाठी बरसाने लगे. जिसके कारण दिव्यांग का सिर फट गया. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित के भाई रामबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि अंचलाधिकारी की ओर से पूरे परिवार को केस में फंसाने की धमकी जी जा रही थी. छौड़ादानो अंचलाधिकारी ने पीड़ित व्यक्ति के ऊपर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया है. हालांकि मामले के बारे में विशेष जानकारी मांगने पर उन्होंने कहा कि मीडिया से बात करने के वो हकदार नहीं हैं. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता