ब्रेकिंग
महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦खगड़िया स्कूल हादसा: भवन निर्माण में वित्तीय अनियमितता का खुलासा, अधिकारी-अभियंता और HM पर कार्रवाई की अनुशंसा✦शराब मामले में जेल जा चुके सत्य प्रकाश मंडल को JDU ने बनाया युवा जिलाध्यक्ष, नियुक्ति पर उठे सवाल✦'मुसहर हो...नहीं कराएंगे डिलिवरी' : हॉस्पिटल से लौटाई गई महिला ने सड़क किनारे बच्चे को दिया जन्म

18 दरिंदों के साथ कानून के रखवालों ने भी मासूम से किया 'महापाप', हवस और हैवानियत की ऐसी घिनौनी दास्तां जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी

DESK: हैवानियत की ऐसी घिनौनी दास्तां सामने आई है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. इंसानियत को शर्मसार और मानवता को तार-तार करती ये खबर हमें ये सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्य

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: हैवानियत की ऐसी घिनौनी दास्तां सामने आई है, जिसे देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. इंसानियत को शर्मसार और मानवता को तार-तार करती ये खबर हमें ये सोचने पर मजबूर कर देती है कि क्या हम उस समाज में रहते हैं, जहां इंसान के रूप में भेड़िये एक मासूम की इज्जत को नोंचने के लिए हर जगह खड़े हैं. 


जमशेदपुर के मानगो में 18 लोगों ने एक मासूम के साथ महापाप किया, उसके बाद गुनहगारों को सजा दिलाने का ठेका लिये कानून के रखवालों ने भी ही उसकी अस्मत को तार-तार कर दिया. अपने साथ हुई हैवानियत की इस दास्तां को पीड़िता ने रो-रोकर एडीजे-5 की कोर्ट के सामने बयां किया.


पीड़िता ने कोर्ट को बताया कि उसके साथ 18 गुनहगारों ने गलत काम किया. साथ ही उसका वीडियो भी बनाकर उसे ब्लैकमेल किया. आरोपियों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ महापाप किया. फिर जब पुलिस उसे MGM थाने लाई तब कानून के रखवाले डीएसपी और इंस्पेक्टर ने भी मासूम के साथ दुष्कर्म किया. जिसके बाद एक महिला उसकी चाची बनकर आयी और उसे छुड़ा कर ले गयी. 


इस घटना के बाद भी उसे एनएच-33 स्थित कई होटलों में ले जाया गया, जहां कई और लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया. पीड़िता जिस अपार्टमेंट में रहती थी, वहां के फ्लैट में भी ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई. पीड़िता ने रो-रोकर कोर्ट में इंसाफ की गुहार लगाई है. इस मामले की अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी. अब देखना ये होगा कि गुड़िया के गुनहगारों को कब सजा मिलेगी.



टैग्स