ब्रेकिंग
Bihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदBihar News : सुबह महानंदा एक्सप्रेस के 2 कोच पटरी से उतरे, अब स्टेशन प्रबंधक सस्पेंड; रेलवे के एक्शन से मचा हड़कंपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसद

दिल को दहला देने वाली घटना, 3 बच्चों की हत्या के बाद पिता ने किया सुसाइड

सनाउल अंसारी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया इसके कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल भेजा। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है।

JHARKHAND NEWS
इलाके में सनसनी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JHARKHAND NEWS: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के गिरिडीह से सामने आ रही है जहां एक पिता ने ऐसा कदम उठाया कि लोग हैरान रह गये। पूरे इलाके में इस घटना सनाउल अंसारी की चर्चा लोग कर रहे हैं और इस घटना पर दुख जता रहे है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


होली के बसिऔराके दिन दिल को दहला देने वाली घटना झारखंड के गिरिडीह से आ रही है जहां सनाउल अंसाली ने अपने हाथों दो बेटियों और एक बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी जिसके बाद खुदकुशी कर ली। घर में एक साथ चार लाशें देख लोगों के पैर तले जमीन खिसक गई। पूरे इलाके में यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी।  


घटना पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशलिट्टी गांव की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। मृतकों की पहचान 36 वर्षीय सनाउल अंसारी (पिता), 6 साल के सफाउल (बेटा), 8 वर्षीया जैबा नाज (बेटी) और 12 वर्षीया आफरीन परवीन (बेटी) के रूप में हुई है। अपने कलेजे के टुकड़ों की गला दबाकर सनाउल अंसारी ने हत्या कर दी फिर अपने गले में फांसी लगाकर हत्या कर ली। 


सनाउल अंसारी ने इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया इसके कारणों का पता अभी तक नहीं चल पाया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल भेजा। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों को भी समझ में नहीं आ रहा है कि सनाउल ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।