ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजामुजफ्फरपुर में पति-पत्नी के ड्रग कनेक्शन का भंडाफोड़! 2 लाख की हेरोइन के साथ गिरफ्तारी, महुआ से जुड़े सिंडिकेट का खुलासाजन्माष्टमी पर DJ बजाना पड़ा महंगा, 40 लोगों पर FIR, 6 नामजद आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिसबिहार में इंवेस्टमेंट का दिखावा ! तीन मंत्रियों को 'दुबई' से आया बुलावा... AIM Congress 2026 में होंगे शामिल, निवेशकों को देंगे न्योता, बड़ा सवाल- निवेशक आएंगे या...? नेपाल में भूस्खलन के बाद बढ़ा गंडक में फ्लैश फ्लड का खतरा, उत्तर बिहार में अलर्ट; तटबंधों पर चौकसीसारण के माही नदी का तटबंध टूटने से 8 गांव प्रभावित, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने लिया जायजा

बंगाल-तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान: पहले चरण में 91% से ज्यादा वोटिंग, तमिलनाडु में 84%

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान हुआ। बंगाल के पहले चरण में 91.46% और तमिलनाडु में 84.41% वोट पड़े। चुनाव आयोग के मुताबिक यह दोनों राज्यों के इतिहास में सबसे ज्यादा मतदान है।

दिल्ली न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गुरुवार को रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में से 152 सीटों पर पहले चरण में 91.46% मतदान हुआ, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 84.41% वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, दोनों राज्यों के इतिहास में यह अब तक का सबसे अधिक मतदान है। हालांकि, ये आंकड़े शाम 7 बजे तक के हैं और इनमें बदलाव संभव है।


मतदान के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य की जनता ने SIR के खिलाफ भारी संख्या में मतदान किया है। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) का समय अब समाप्त होने वाला है। इससे पहले 9 अप्रैल को असम, केरल और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड मतदान हुआ था। असम में 85.91%, पुडुचेरी में 90% और केरल में 1987 के बाद सबसे अधिक 78.27% मतदान दर्ज किया गया। पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।


23 अप्रैल को तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर वोटिंग हुई। वहीं, पश्चिम बंगाल में 152 सीटों के लिए पहले चरण का मतदान हुआ। चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में भी दोनों राज्यों में मतदाताओं का उत्साह देखने को मिला। पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गयी। इसी का नतीजा है कि बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड ही बन गया। यहां पहले चरण में 91 फीसदी मतदान हुआ। वही तमिलनाडु के इतिहास में भी सबसे ज्यादा वोट 84 फीसदी पड़े। दोनों राज्यों के वोटरों ने जमकर वोटिंग कर लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लिया।  


टैग्स