ब्रेकिंग
बड़ी खबर: सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने सरकार को लौटाई सुरक्षाBihar MLC Election 2026 : मंत्री हैं लेकिन MLC टिकट नहीं! दीपक प्रकाश को लेकर बिहार में बड़ा सस्पेंस, जानिए अब कैसे मिलेगा मौका Bihar weather: बिहार मौसम अपडेट: 6 जून को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ इलाकों में जारी रहेगी भीषण गर्मी21 जून को सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, NEET परीक्षार्थियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसलाकिसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर, कोचिंग के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात; पटना पुलिस ने की बड़ी तैयारीबड़ी खबर: सुरक्षा में कटौती से नाराज लालू परिवार, राबड़ी देवी ने सरकार को लौटाई सुरक्षाBihar MLC Election 2026 : मंत्री हैं लेकिन MLC टिकट नहीं! दीपक प्रकाश को लेकर बिहार में बड़ा सस्पेंस, जानिए अब कैसे मिलेगा मौका Bihar weather: बिहार मौसम अपडेट: 6 जून को कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, कुछ इलाकों में जारी रहेगी भीषण गर्मी21 जून को सभी सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, NEET परीक्षार्थियों के लिए बिहार सरकार का बड़ा फैसलाकिसी भी वक्त गिरफ्तार हो सकते हैं खान सर, कोचिंग के बाहर भारी संख्या में फोर्स तैनात; पटना पुलिस ने की बड़ी तैयारी

Police Transfer Posting: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, ASP स्तर के 23 अधिकारियों का तबादला

Police Transfer Posting: सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए 23 एडिशनल एसपी और डीसीपी के तबादले किए हैं जबकि कई जिलों में नई तैनातियां की गईं है.

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Police Transfer Posting: बड़ी खबर प्रशासनिक गलियारे से निकलकर सामने आ रही है, जहां उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया है। कुल 23 एडिशनल एसपी (अपर पुलिस अधीक्षक) और एडिशनल डीसीपी (अपर पुलिस उपायुक्त) के तबादले किए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से यह कार्रवाई राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से की गई है।


तबादला सूची के अनुसार, हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक रहे नृपेंद्र को वाराणसी कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट से स्थानांतरणाधीन अपर पुलिस उपायुक्त बी.एस. वीर कुमार को गाजियाबाद में उपसेनानायक, 47वीं वाहिनी पीएसी के पद पर नई तैनाती मिली है।


सच्चिदानंद को अपर पुलिस अधीक्षक, एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। इटावा के एएसपी (अपराध) रहे सुबोध गौतम को हरदोई के एएसपी (पूर्वी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह, डॉ. संजय कुमार को उपसेनानायक, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर में तैनाती दी गई है, जबकि निवेश कटियार को अपर पुलिस अधीक्षक, यूपी 112 में पदस्थापित किया गया है। दिनेश कुमार पुरी को एएसपी (दक्षिणी), गोरखपुर नियुक्त किया गया है।


संतोष कुमार द्वितीय, जो पुलिस मुख्यालय लखनऊ में एएसपी मुख्यालय के रूप में तैनात थे, उनका गोरखपुर स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। सीताराम को एएसपी (विधि प्रकोष्ठ), पुलिस मुख्यालय लखनऊ में नियुक्त किया गया है। सिद्धार्थ वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर, जबकि सुमित शुक्ला को एएसपी, शामली में तैनाती दी गई है।


ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को एएसपी (उत्तरी), गोरखपुर, और अशोक कुमार सिंह को एएसपी (नगर), बहराइच बनाया गया है। राजकुमार सिंह को एएसपी, ईओडब्ल्यू लखनऊ, संतोष कुमार सिंह को एएसपी (सुरक्षा), गोरखपुर, और जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को एएसपी, सीआईडी लखनऊ पद पर भेजा गया है।


इसके अलावा, रामानंद कुशवाहा को एएसपी, हाथरस, जितेंद्र कुमार प्रथम को एएसपी, यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, और चिरंजीव मुखर्जी को अपर पुलिस उपायुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट में नियुक्त किया गया है। श्वेताभ पांडेय को एएसपी (नगर), एटा, आलोक कुमार जायसवाल को एएसपी, फतेहगढ़, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव को एएसपी (यातायात), सहारनपुर, और डॉ. राकेश कुमार मिश्र को एएसपी (नगर), गाजीपुर पद पर तैनाती दी गई है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता