ब्रेकिंग
गया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतकबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारतीगया स्कूल का वायरल वीडियो मामला: 24 घंटे में जांच के आदेश, रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाईबिहार में बड़ा हादसा: बाढ़ के पानी में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के थे सभी मृतकबिहार कांग्रेस में बढ़ी कलह: 32 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, दिल्ली में प्रदर्शन के बाद जवाब तलबIRCTC केस में लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले मृत्युंजय तिवारी, कहा..‘गलत किए हैं तो भुगतना पड़ेगा’मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारती

चलती ट्रेन में दीया जलाकर पूजा करने लगा यात्री, 3AC कोच का वीडियो हुआ वायरल; रेल सुरक्षा पर उठे सवाल

Viral Video News: चलती ट्रेन के 3AC कोच में एक यात्री द्वारा अपर बर्थ पर बैठकर दीया जलाकर पूजा करने का वीडियो वायरल हो गया है। यात्रियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई, जबकि सोशल मीडिया पर लोगों ने रेलवे नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की मांग की।

Viral Video News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Viral Video News: सोशल मीडिया पर इन दिनों ट्रेन के थर्ड एसी (3AC) कोच का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वायरल वीडियो में एक यात्री चलती ट्रेन में अपनी अपर बर्थ पर बैठकर पूजा-पाठ करता दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात यह है कि यात्री ने ट्रेन के अंदर खुलेआम दीया भी जला रखा था।



यात्री की इस हरकत को देखकर आसपास सफर कर रहे लोग हैरान रह गए। कई यात्रियों ने उसे समझाने की कोशिश की और दीया बुझाने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ा रहा और किसी की सलाह नहीं मानी।



रेलवे के नियमों के अनुसार, ट्रेन के अंदर माचिस, लाइटर या किसी भी तरह की खुली आग का इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। ट्रेन के कोच में मौजूद चादर, कंबल, पर्दे और अन्य सामान आसानी से आग पकड़ सकते हैं। ऐसे में चलती ट्रेन में दीया जलाना बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।



वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री अपर बर्थ पर बैठकर दीया जलाकर पूजा कर रहा है। आसपास मौजूद यात्री उसे लगातार समझाते हुए नजर आ रहे हैं। एक यात्री ने कहा कि धूपबत्ती तो बंद करवा दी गई है, अब दीये को भी बुझा देना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद यात्री ने उनकी बात नहीं मानी।



यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @JharkhandRail नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में स्पष्ट किया गया है कि यह किसी धर्म या आस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर एक संदेश है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी। कई लोगों ने यात्री की लापरवाही पर नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता