ब्रेकिंग
अब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगेअब जाम में नहीं फंसेंगे! घर से निकलने से पहले मोबाइल पर देखें पटना की हर सड़क का लाइव ट्रैफिक अपडेटBihar Teacher Transfer 2026 : बिहार के लाखों शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! 29 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर आवेदन, जानिए किस चरण में होगा आपका तबादला Bihar railway : रेलवे का बड़ा ऐलान! बिहार के लिए नई स्पेशल ट्रेन, इन 4 ट्रेनों की अवधि भी बढ़ी, यात्रियों की हुई बल्ले-बल्लेBihar weather : बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! उत्तर बिहार में झमाझम बारिश, पटना में 37°C के साथ उमस से लोग बेहाल, IMD ने जारी किया नया अलर्टचिराग पासवान उत्तर प्रदेश में लायेंगे पंडित-पासी-पासवान फार्मूला, कहा- बिहार में तिवारी जी की हत्या कर दी गई, यूपी के चुनाव में इस मामले को उठायेंगे

सूरत में बड़ा हादसा: सरकारी बस की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत, 10 से अधिक लोग घायल

गुजरात के सूरत जिले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की दो बसों की भीषण टक्कर में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद एक बस पलटकर आग की चपेट में आ गई। पुलिस, दमकल और राहत दल बचाव कार्य में जुटे

गुजरात न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© AI PHOTO
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर गुजरात के सूरत जिले से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि 10 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC)की दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर में 5 लोगों की जान चली गयी है।


 टक्कर के बाद बस के पलटने के बाद आग लग गयी जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हादसा सूरत जिले के बारडोली क्षेत्र स्थित उवा गांव के पास नेशनल हाईवे-53 पर हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।


टक्कर के बाद बस में लगी भीषण आग

पुलिस के अनुसार महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम की दोनों बसें आमने-सामने की भीषण टक्कर का शिकार हुईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक बस सड़क किनारे पलट गई और उसमें आग लग गई। आग लगने से कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जिससे जनहानि बढ़ने की आशंका जताई गई।


पांच यात्रियों की मौके पर मौत

बारडोली ग्रामीण पुलिस निरीक्षक पी.एन. जडेजा ने बताया कि दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों बसों के बीच टक्कर कैसे हुई।


स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य

घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इसके बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान चलाया गया। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकता बस में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना और घायलों को शीघ्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।


एक बस के उड़े परखच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बसें तेज रफ्तार में थीं। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस के परखच्चे उड़ गए, जबकि दूसरी बस सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए पलट गई और उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि दोनों बसों में अधिकांश यात्री महाराष्ट्र के निवासी थे। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सामान्य कराया।


हादसे की जांच जारी

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं। वहीं राहत एवं बचाव दल बस में फंसे यात्रियों की तलाश और घटनास्थल की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का खुलासा किया जाएगा।

टैग्स