ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

सुप्रीम कोर्ट के जज का निधन, फेफड़ों में संक्रमण की वजह से बिगड़ी थी तबीयत

DESK : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम. शांतनगौदर का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि जस्टिस शांतनगौदर को फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया था

सुप्रीम कोर्ट के जज का निधन, फेफड़ों में संक्रमण की वजह से बिगड़ी थी तबीयत
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मोहन एम. शांतनगौदर का निधन हो गया है. बताया जा रहा है कि जस्टिस शांतनगौदर को फेफड़ों में इन्फेक्शन हो गया था. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता मेंभर्ती कराया गया था जहां शनिवार की देर रात उनका निधन हो गया. 


सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात तक उनकी तबियत स्थिर थी, लेकिन देर तकउनका निधन हो गया. हालांकि अबतक यह कन्फर्म नहीं हो पाया है कि एम. शांतनगौदर कोरोना से संक्रमित थे या नहीं. एम. शांतनगौदर के निधन के बाद से उनके परिवार में शोक की लहर है. गौरतलब है कि देश में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच सुप्रीम कोर्ट में भी कोरोना के मामले सामने आए हैं. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के 3 जज कोरोना संक्रमित हुए हैं.


आपको बता दें कि 17 फरवरी. साल 2017 में ही एम. शांतनगौदर को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत किया गया था. उनका जन्म 5 मई, 1958 को कर्नाटक में हुआ था. साल 1980 के सितंबर महीने में उन्होंने खुद को एक वकील के रूप में नामांकित करवाया. साल 2003 में उन्हें कर्नाटक हाई कोर्ट में एडिशनल जज के रूप में नियुक्त किया गया. साल 2004 के सितंबर महीने में वे परमानेंट जज बन गए.


इसके बाद उनका ट्रांसफरकेरल हाईकोर्ट में हो गया. जहां 1 अगस्त, 2016 में उन्होंने कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में पदभार संभाला. फिर 22 सितंबर 2016 के दिन वे केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बन गए. इसके बाद फरवरी, 2017 में वे सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में पदोन्नत कर दिए गए.