ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारमुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पार

CJP प्रदर्शन में लाठीचार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SC ने सुनवाई से किया इनकार

Supreme Court News: दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई की मांग की गई, लेकिन CJI सूर्यकांत ने मामले में रुचि नहीं होने की बात कहते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया।

Supreme Court News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Supreme Court News: दिल्ली में CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के मामले को बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में मेंशन किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि कोर्ट को इस मामले में कोई रुचि नहीं है और उन्होंने याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।



मामले को लेकर वकील नरेंद्र मिश्रा ने कोर्ट को बताया कि यह मामला NEET पेपर लीक से जुड़े छात्रों और उनके विरोध प्रदर्शन से संबंधित है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई के वीडियो देखने का आग्रह भी किया, लेकिन CJI सूर्यकांत ने वीडियो देखने से मना कर दिया।



CJI सूर्यकांत ने वकील से कहा कि कोर्ट के पास इस मामले के लिए समय नहीं है। उन्होंने कहा कि समय बर्बाद न करें। जब वकील ने पुलिस कार्रवाई से जुड़े वीडियो का जिक्र किया तो CJI ने कहा कि उन्हें वीडियो देखने में कोई रुचि नहीं है।



वकील नरेंद्र मिश्रा ने दलील दी कि छात्र NEET परीक्षा के उचित संचालन और NTA में सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई के वीडियो उपलब्ध हैं, लेकिन कोर्ट ने इस मामले को आगे सुनने से इनकार कर दिया।



इससे पहले मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से जुड़े मामले की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। हाई कोर्ट ने कहा था कि न्यायालय को इस मामले में शामिल न किया जाए।



दिल्ली हाई कोर्ट में पुलिस कार्रवाई को लेकर दो जनहित याचिकाएं दाखिल की गई हैं। बुधवार को इन्हें चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की पीठ के सामने अर्जेंट लिस्टिंग के लिए रखा गया था।



याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कहा कि घटना ने देशभर में चिंता पैदा की है। उन्होंने बताया कि छात्र और CJP कार्यकर्ता जंतर-मंतर सहित दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांगों में NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करना और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग शामिल है।



प्रदर्शनकारियों ने संसद तक मार्च करने की योजना बनाई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ, जिसमें लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल की बात सामने आई। इस दौरान कई प्रदर्शनकारी घायल हुए।



वहीं, मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने भी प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया। प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की में राहुल गांधी को मामूली चोट लगने की जानकारी सामने आई।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता