ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

सात दिन तक खेत में चक्कर लगाती रही गाय, लोगों ने समझा चमत्कार; जांच में सामने आई सच्चाई

Viral Video: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक गाय के लगातार सात दिनों तक खेत में चक्कर लगाने की घटना को लोगों ने चमत्कार मान लिया था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पशु चिकित्सकों की जांच में सच्चाई सामने आई।

Viral Video
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Viral Video: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले के बसभरिया पुरैना गांव में एक गाय का असामान्य व्यवहार पिछले एक सप्ताह तक चर्चा का विषय बना रहा। गाय लगातार सात दिनों तक एक ही खेत में चक्कर लगाती रही, जिसके बाद उसे देखने के लिए आसपास ही नहीं बल्कि दूर-दराज के इलाकों से भी लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल होने के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया।


ग्रामीणों के अनुसार, गाय ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे खेत में घूमना शुरू किया था। इसके बाद वह रुक-रुक कर लगातार सात दिनों तक उसी खेत में परिक्रमा करती रही। गाय के इस व्यवहार को देखकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कई लोगों ने इसे चमत्कार मान लिया और खेत में पहुंचकर गाय की पूजा-अर्चना करने लगे। कुछ श्रद्धालुओं ने स्वयं भी खेत की परिक्रमा शुरू कर दी।


लगातार बढ़ती भीड़ के कारण गांव में स्थिति को संभालना मुश्किल होने लगा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गांव पहुंच रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने भी स्थिति पर नजर रखनी शुरू कर दी।


इसी बीच मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव पहुंची और गाय की जांच की। जांच में पता चला कि गाय ‘सर्रा’ यानी हाइपोग्लाइसीमिया नामक बीमारी से पीड़ित है। पशु चिकित्सकों के अनुसार, इस बीमारी के कारण पशु असामान्य व्यवहार करने लगते हैं और लगातार एक ही दिशा में घूमने जैसी गतिविधियां कर सकते हैं।


चिकित्सा टीम ने गाय का उपचार शुरू कर दिया और उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी। आठवें दिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और अनावश्यक भीड़ को हटाया। इसके बाद गाय को उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया गया। परिवार को भी निर्देश दिए गए कि घटना को लेकर भीड़ एकत्र न होने दें।


पशु चिकित्सकों का कहना है कि उपचार के बाद गाय धीरे-धीरे पूरी तरह सामान्य हो जाएगी। हालांकि विशेषज्ञों की रिपोर्ट आने के बावजूद कुछ लोग अब भी इस घटना को चमत्कार या विशेष संकेत के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल गांव में स्थिति सामान्य है और लोग गाय के स्वस्थ होने का इंतजार कर रहे हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता