ब्रेकिंग
बिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएसम्राट सरकार का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो लगेगा गुंडा एक्ट, कैबिनेट की बैठक में नये कानून को मिली मंजूरीBihar News: पंचायतों के परिसीमन को लेकर जारी हुआ बड़ा आदेश, पंचायती राज विभाग ने जारी की 13 बिंदुओं वाली नई गाइडलाइनमुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तारबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट कैबिनेट ने दी मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएसम्राट सरकार का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो लगेगा गुंडा एक्ट, कैबिनेट की बैठक में नये कानून को मिली मंजूरीBihar News: पंचायतों के परिसीमन को लेकर जारी हुआ बड़ा आदेश, पंचायती राज विभाग ने जारी की 13 बिंदुओं वाली नई गाइडलाइनमुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तार

85 वर्षीय शरद पवार मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, बारामती दौरा हुआ रद्द

एनसीपी (एस) प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छाती में संक्रमण और नियमित जांच के चलते एडमिट किए गए पवार की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र न्यूज
3 दिन से एडमिट
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 DESK: तबीयत बिगड़ने के बाद एनसीपी (एस) के प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें जांच के लिए एडमिट किया गया है।


एनसीपी (एस) प्रमुख शरद पवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद एहतियात के तौर पर कैंडी अस्पताल में एडमिट किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है, अब घबराने वाली कोई बात नहीं है।


बताया जाता है कि उन्हें नियमित जांच और कुछ मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल में रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उनके हेल्थ की जानकारी दी जाएगी।उनकी स्थिति सामान्य बनी रहती है, तो उन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।


इससे पहले भी फरवरी महीने में छाती में संक्रमण और शरीर में पानी की कमी के कारण उन्हें पुणे के एक अस्पताल में दो बार भर्ती होना पड़ा था। हाल ही में उन्होंने व्हीलचेयर पर बैठकर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली थी और दिल्ली में मीडिया से भी बातचीत की थी।


पवार की बेटी और सांसद सुप्रीया सूले ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने के कारण उनके पिता बारामती नहीं जा पाएंगे। सूले ने बताया कि यह एक नियमित जांच प्रक्रिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।


गौरतलब है कि पवार को बारामती में एक महत्वपूर्ण रैली में शामिल होना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से कार्यकर्ताओं में मायूसी नजर आ रही है। पार्टी के नेताओं ने कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह के अफवाहों से बचने की अपील की है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि एक-दो दिनों में शरद पवार को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

टैग्स