ब्रेकिंग
बिहार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: सास-दामाद के अवैध संबंध के चक्कर में विवाहिता की हत्या, 2 महीने पहले हुई थी शादी पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: दया दूबे गैंग का सरगना समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद46.80 लाख परिवारों को बड़ी सौगात: अब मकान और जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री, जनहित में सरकार का बड़ा कदम, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्यबिहार में 15 जून के आसपास दस्तक देगा मानसून!, कम बारिश की आशंका से किसानों की बढ़ी चिंतापूरे शरीर पर सिंदूर लगाकर सदर अस्पताल पहुंची नवविवाहिता, 2 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा बिहार में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: सास-दामाद के अवैध संबंध के चक्कर में विवाहिता की हत्या, 2 महीने पहले हुई थी शादी पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: दया दूबे गैंग का सरगना समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद46.80 लाख परिवारों को बड़ी सौगात: अब मकान और जमीन की मुफ्त रजिस्ट्री, जनहित में सरकार का बड़ा कदम, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्यबिहार में 15 जून के आसपास दस्तक देगा मानसून!, कम बारिश की आशंका से किसानों की बढ़ी चिंतापूरे शरीर पर सिंदूर लगाकर सदर अस्पताल पहुंची नवविवाहिता, 2 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी राजस्थान के पर्यटकों की कार, 3 की मौत, 4 लापता

उत्तराखंड के टिहरी जिले में राजस्थान के पर्यटकों से भरी कार अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, चार लोग लापता हैं और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है। SDRF, पुलिस और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

उत्तराखंड न्यूज
हरिद्वार जा रहा था परिवार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

uttarakhand: उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवप्रयाग क्षेत्र में पर्यटकों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरते हुए अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में राजस्थान के जैसलमेर निवासी तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग अब भी लापता हैं। एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जैसलमेर से आठ लोग उत्तराखंड घूमने आए थे। सभी एक कार में सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवप्रयाग क्षेत्र के साकनीधार स्थित गंगा दर्शन होटल के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। नियंत्रण बिगड़ते ही कार सड़क से नीचे फिसल गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरते हुए सीधे अलकनंदा नदी में जा समाई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन तेज बहाव में पूरी तरह डूब गया।


तीन शव बरामद, बच्चा गंभीर

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। मौके पर पहुंची राहत एवं बचाव टीम ने नदी से तीन लोगों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी निवासी कमला, अखिलेश और दिनेश के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल आयुष्मान को पहले श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे बाद में ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।


लापता चार लोगों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, गुड्डी देवी, जाह्नवी, नंबरदार और एक अन्य व्यक्ति अभी भी लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज बहाव में वे नदी में बह गए हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गोताखोरों और बचावकर्मियों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में लगातार खोजबीन की जा रही है।


राहत कार्य में जुटीं टीम

हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला इकाइयों की तीन टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर गहरी खाई और नदी का तेज बहाव राहत कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। प्रशासन ने कहा है कि लापता लोगों की तलाश पूरी होने तक बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा।



टैग्स