ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

रील बनाना पड़ गया महंगा: गर्मी से बचने के लिए सिर पर पहना दूध का कैन, फंसा तो ग्राइंडर से हुआ रेस्क्यू

भीषण गर्मी से बचने के लिए युवक ने सिर पर दूध का कैन पहन लिया, जो फंस गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद हार्डवेयर दुकान पर ग्राइंडर मशीन से सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, वीडियो वायरल।

राजस्थान न्यूज
वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: भीषण गर्मी से राहत पाने और सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की कोशिश एक युवक के लिए मुसीबत बन गई। दरअसल एक युवक ने अपने सिर पर दूध का कैन पहन लिया, लेकिन कुछ ही देर में वह उसके सिर में फंस गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


मामला राजस्थान के अकबरपुर थाना क्षेत्र के माधोगढ़ गांव का है जहां इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। यहां एक युवक बाइक से कहीं जा रहा था और तेज धूप के कारण गर्मी से परेशान था। ऐसे में उसने सिर को ढकने के लिए दूध के कैन का इस्तेमाल करने का सोचा। शुरुआत में यह उपाय सही लगा, लेकिन जल्द ही कैन उसके सिर में बुरी तरह फंस गया।


युवक ने करीब दो घंटे तक खुद ही कैन निकालने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। समय बीतने के साथ उसकी घबराहट भी बढ़ने लगी। आखिरकार, आसपास मौजूद लोगों ने मदद करने का फैसला किया। परेशान युवक को पास की एक हार्डवेयर दुकान पर ले जाया गया, जहां ग्राइंडर मशीन की मदद से कैन को काटकर निकालने का प्रयास किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर कैन और सिर के बीच सख्त वस्तु रखी गई, ताकि युवक को कोई चोट न पहुंचे।


इसके बाद युवक को जमीन पर एक सुरक्षित स्थिति में लिटाकर ग्राइंडर से कैन के अलग-अलग हिस्सों पर सावधानीपूर्वक कट लगाए गए। कड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार कैन को काटकर उसके सिर से बाहर निकाला गया, जिसके बाद युवक ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि यह कैन करीब 15 लीटर का था और इसका वजन लगभग 10 किलोग्राम था। इस घटना के बाद लोगों को ऐसी जोखिम भरी हरकतों से बचने की सलाह दी जा रही है।


टैग्स