ब्रेकिंग
मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦मेला घूमने गए और हुड़दंग किया… तो खैर नहीं, 20 हजार सुरक्षाकर्मी और दंगा निरोधी दस्ता मुस्तैद, जानिए पुलिस की पूरी रणनीति✦‘छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर आओ, 2 लाख इनाम देंगे’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का ऑफर✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: राहुल गांधी-खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

Ram Mandir Controversy: राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राम मंदिर चढ़ावे में कथित वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच और ट्रस्ट के वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की है।

Ram Mandir Controversy
पीएम मोदी को राहुल गांधी-खरगे का पत्र
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Ram Mandir Controversy: संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत से पहले राम मंदिर के चढ़ावे और कथित वित्तीय अनियमितताओं का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त पत्र लिखकर राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी के मामले में उनकी चुप्पी पर सवाल उठाए हैं।



पत्र में दोनों नेताओं ने कहा कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा यह मामला बेहद गंभीर है। उनका कहना है कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद प्रधानमंत्री की चुप्पी पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने लिखा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जवाबदेही सुनिश्चित करे और पूरे मामले की सच्चाई देश के सामने लाए।



राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सभी वित्तीय मामलों की स्वतंत्र और व्यापक जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि जांच केवल दस्तावेजों तक सीमित न रहे, बल्कि ट्रस्ट को मिले सभी प्रकार के दान और चढ़ावे की भी गहराई से पड़ताल की जाए।



कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि देश और विदेश से राम मंदिर के लिए मिले नकद, सोना, चांदी तथा अन्य सभी प्रकार के दान और चढ़ावे के संग्रह, प्रबंधन और उपयोग की पूरी प्रक्रिया की जांच हो। उनका कहना है कि यह स्पष्ट होना चाहिए कि श्रद्धालुओं के योगदान का उपयोग किस उद्देश्य और किस प्रकार किया गया।



पत्र में कांग्रेस नेताओं ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का भी उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चंपत राय को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं और उनका प्रधानमंत्री के करीबी सहयोगी होने का भी जिक्र किया। कांग्रेस का कहना है कि ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।



कांग्रेस ने पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा है कि जांच पूरी होने के बाद उसकी रिपोर्ट और ट्रस्ट के सभी वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक किए जाएं। पार्टी का कहना है कि इससे देश और दुनिया के करोड़ों राम भक्तों को यह जानकारी मिल सकेगी कि उनके द्वारा दिए गए दान और चढ़ावे का उपयोग कहां और किस उद्देश्य के लिए किया गया।


राम मंदिर चढ़ावा विवाद: राहुल गांधी-खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सरकार से कर दी यह बड़ी मांग

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता