ब्रेकिंग
चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..चुटकी भर खैनी को लेकर विवाद बना जानलेवा, चतरा में एसपी आवास के पास निजी गार्ड की गोली मारकर हत्याBihar Weather: पटना सहित कई जिलों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट, अगले 48 घंटे रहें सावधानपटना में आंध्र प्रदेश पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, दो वांटेड आरोपी गिरफ्तारछपरा में नाव जब्त करने गई पुलिस टीम पर पथराव, दो महिला पुलिसकर्मी घायल, हत्याकांड की जांच के दौरान बवालबिहार में राजस्व विभाग के 10 अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी की अधिसूचना; पूरी लिस्ट देखिए..

PM आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी हिरासत में, नाक से खून बहने का दावा, कांग्रेस ने पुलिस पर लगाया चोट पहुंचाने का आरोप

प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। हिरासत के दौरान राहुल गांधी की नाक से खून बहता दिखाई दिया। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई में चोट लगने का आरोप

दिल्ली न्यूज
पीएम मोदी से इस्तीफे की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई विपक्षी नेताओं को मंगलवार शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत के दौरान राहुल गांधी की नाक से खून बहता दिखाई देने का वीडियो सामने आया है। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के दौरान राहुल गांधी की नाक और सीने में चोट लगी। हालांकि, पुलिस की ओर से इस संबंध में तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


सड़क पर बैठ गए राहुल गांधी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुलिस जब राहुल गांधी को हिरासत में लेने पहुंची तो उन्होंने सड़क पर बैठकर जाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी उन्हें उठाकर वाहन तक ले गए। इसी दौरान उनकी नाक से खून बहता दिखाई दिया। कांग्रेस का दावा है कि इस दौरान उन्हें सीने में भी चोट लगी।


प्रदर्शनकारियों को बस में बैठाकर ले गई पुलिस

पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और अन्य नेताओं को हिरासत में लेकर बस के जरिए छत्रसाल स्टेडियम ले जाया। बस में बैठाने के दौरान प्रियंका गांधी ने भी विरोध दर्ज कराया। धरनास्थल से कई अन्य कांग्रेस नेताओं को भी हिरासत में लिया गया।


छात्रों के समर्थन में किया गया था प्रदर्शन

कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री आवास के निकट धरना दिया था। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए "प्रधानमंत्री इस्तीफा दो", "गुंडागर्दी नहीं चलेगी" और "छात्रों को न्याय दो" जैसे नारे लगाए। कई नेताओं ने हाथों में सांकेतिक हथकड़ियां पहनकर भी विरोध प्रदर्शन किया।


केंद्रीय मंत्री और गृह सचिव ने की बातचीत

धरने के दौरान प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहुल गांधी से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने सरकार से घटना की जवाबदेही तय करने और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग की। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की भी मांग की।


प्रियंका गांधी ने भी सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष छात्रों से जुड़े मुद्दे पर संसद में चर्चा चाहता है, लेकिन उसे बोलने का अवसर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।इससे पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल छात्रों से मुलाकात की थी। प्रदर्शन में कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, जयराम रमेश, रणदीप सिंह सुरजेवाला, पवन खेड़ा सहित कई सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

टैग्स