ब्रेकिंग
Bihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामदBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'नवजातों की खरीद-बिक्री का काला खेल बेनकाब… गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, नवजात समेत 12 लाख कैश और वाहन बरामद

पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा: पिकअप और ट्रेलर की टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत

पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर महिंद्रा पिकअप और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PUNJAB: पंजाब के फिरोजपुर जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर जंगा वाले मोड़ के पास गांव हुसैनशाह वाला के नजदीक हुआ, जहां एक महिंद्रा पिकअप वाहन और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हो गई।


जानकारी के अनुसार, जलालाबाद क्षेत्र का एक परिवार अपने रिश्तेदारों के साथ महिंद्रा पिकअप वाहन में सवार होकर अस्थि विसर्जन के लिए जा रहा था। वाहन में करीब 25 से 28 लोग सवार थे। परिवार की एक बुजुर्ग महिला का हाल ही में निधन हुआ था और अंतिम संस्कार के बाद परिजन धार्मिक परंपरा के अनुसार उनकी अस्थियां बहाने के लिए निकले थे।


इसी दौरान फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर उनकी गाड़ी एक ट्रेलर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग अंदर ही फंस गए।


हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। शुरुआती रिपोर्ट में चार लोगों की मौके पर मौत होने की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई। मृतकों में पुरुषों और महिलाओं दोनों के शामिल होने की बात कही जा रही है।


घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल नजदीकी सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए फरीदकोट रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों के इलाज में जुटी हुई है।


हादसे की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या किसी अन्य कारण से हुआ।


इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। अस्पतालों और घटनास्थल पर परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। प्रशासन मृतकों की पहचान और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था में जुटा हुआ है, जबकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।