ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

UP Police: 27 साल से घरवालों संग होली नहीं मना सके ये पुलिसकर्मी, सुनिए पुलिसवालों का दर्द

UP Police: त्योहारों का असली आनंद परिवार के साथ मनाने में होता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह संभव नहीं हो पाता। ऐसा ही एक मामला यूपी पुलिस के संजीव कुमार सिंह का सामने आया है, जिन्होंने बीते 27 सालों में कभी भी होली अपने घर पर नहीं मना पाई।

पुलिसकर्मी, Policeman, यूपी पुलिस, UP Police, संजीव कुमार सिंह, Sanjeev Kumar Singh, होली, Holi, त्यौहार, Festival, नौकरी, Job, ड्यूटी, Duty, परिवार, Family, माता का देहांत, Mother's demise, महाकुंभ,
police officer who shared his pain while duty
© social media
Viveka Nand
3 मिनट

UP Police: यूपी पुलिस के जवान संजीव कुमार सिंह ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि इस बार भी वे अपने परिवार के साथ होली नहीं मना पाएंगे। यह वीडियो देखने के बाद समझा जा सकता है कि पुलिस की नौकरी कितनी कठिन होती है।

दुनिया का हर व्यक्ति चाहता है कि त्योहारों पर अपने परिवार और प्रियजनों के साथ समय बिताए। अधिकांश  लोग त्योहार के दौरान छुट्टी लेकर अपने घर जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों को यह अवसर नहीं मिल पाता। खासकर, पुलिसकर्मियों और अन्य  इमरजेंसी सेवा से जुड़े लोगों को अपने कर्तव्यों के कारण त्योहारों पर भी ड्यूटी करना पड़ता है। ऐसा ही मामला  संजीव कुमार सिंह के साथ भी हुआ, जो पिछले  27 वर्षों से अपने परिजन  के साथ होली नहीं मना सके हैं। उनका एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपना दुख व्यक्त किया है।

संजीव कुमार सिंह ने वीडियो में क्या कहा?

वायरल वीडियो में संजीव कुमार सिंह बताते हैं, "मेरा मन आज काफी  व्याकुल है। 27 साल की सेवा में कभी भी होली अपने घर पर नहीं मना सका। इस बार उम्मीद थी कि महाकुंभ ड्यूटी के बाद घर जा पाऊंगा, खासकर क्योंकि पिछले साल मेरी मां का देहांत हो गया था और यह उनके बाद पहली होली थी। लेकिन अब मैं हरदोई नहीं पहुंच पा रहा हूं। मैंने सबको घर आने का निमंत्रण दिया था और वे पहुंच भी रहे हैं, लेकिन मैं खुद नहीं जा पा रहा। अब हिम्मत नहीं हो रही कि उन्हें बताऊं कि मैं नहीं आ रहा हूं। लेकिन यह भी इस नौकरी का ही एक हिस्सा मानता हूँ |"

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

यह वीडियो एक्स (ट्विटर) पर @dbabuadvocate नामक अकाउंट से साझा किया गया। इसे पोस्ट करने वाले एडवोकेट दीपक बाबू ने लिखा, "संजीव कुमार सिंह जी का वीडियो देखकर मन चिंतित हो गया। वे 27 वर्षों से सेवा में हैं और इस बार भी छुट्टी नहीं मिल पाई, जबकि उनकी मां का देहांत पिछले साल हुआ था। होली पर उनका गांव में रहना जरूरी था, लेकिन लगातार कुंभ ड्यूटी के कारण वे घर नहीं जा सके।" उन्होंने डीजीपी (DGP) से छुट्टी देने की अपील भी की।इस वीडियो ने लोगों को पुलिसकर्मियों के बलिदान और त्याग के बारे में सोचने पर मजबूर कर दिया है।

टैग्स