ब्रेकिंग
Bankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होBankipur By Election Counting 2026: बाकीपुर उपचुनाव की मतगणना शुरू, पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद खुलेगी EVMBankipur By Election Result 2026: आज तय होगी सियासी बादशाहत, 21 राउंड की काउंटिंग में BJP, RJD या जन सुराज किसके सिर सजेगा ताज?Bihar weather: 3 अगस्त को बिहार में मौसम का कहर! इन जिलों में होगी अति भारी बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्टपाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच हो

‘बरसों की साधना सिद्धी में बदली’, पश्चिम बंगाल की जीत पर बोले पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने इसे लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया। कहा कि गंगोत्री से गंगा सागर तक कमल ही कमल खिला। ‘BJP के कार्यकर्ताओं ने फिर कमाल किया, खिला दिया कमल’,

पश्चिम बंगाल
बीजेपी में जश्न का माहौल
Jitendra Vidyarthi
7 मिनट

DESK:पश्चिम बंगाल और असम समेत 5 राज्यों में नतीजों की तस्वीर करीब-करीब साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 सीटों पर जीत रही है। बंगाल में बीजेपी की सरकार बन रही है। वहीं असम में भी BJP की आंधी आई है और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए मंच पर पहुंचे। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से हम बंगाल में चुनाव जीत चुके हैं। यह लोकतंत्र ही नहीं बल्कि हमारे संविधान की जीत है। असम में तीसरी बार बीजेपी पर वहां की जनता ने भरोसा किया है। आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है।


पीएम मोदी ने कहा कि जब वर्षों की साधना, सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं। एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी में शामिल हूं। आज का ये दिवस कई मायनों में खास है, विशेष है। ये देश के उज्ज्वल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है। ये भरोसे का दिन है। भरोसा भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा performance की राजनीति पर,भरोसा स्थिरता के संकल्प पर, भरोसा एक भारत-श्रेष्ठ भारत की भावना पर।


 पीएम मोदी ने कहा कि मैं बंगाल की जनता का, असम की जनता का, पुदुचेरी की जनता का, तमिलनाडु और केरलम की जनता का आज आदरपूर्वक नमन करता हूं, मैं उन सबका वंदन करता हूं। मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है। आपने नया इतिहास रच दिया है।भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन जी द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद ये पहले विधानसभा चुनाव थे।


इन चुनावों में पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनका जो मार्गदर्शन मिला, वो मार्गदर्शन इस विजय में बहुमूल्य रहा है।आज विभिन्न उप चुनावों के परिणाम भी अत्यंत उत्साहजनक रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड और त्रिपुरा में जो उप चुनाव हुए, उनमें हमारे उम्मीदवारों को जनता-जनार्दन ने आशीर्वाद दिया और इन राज्यों में भी जीत गए।


NDA की नेता और महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार जी ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। मैं इन सभी राज्यों की जनता का, उनके समर्थन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जय-पराजय, लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है। लेकिन 5 प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि हमारा भारत Mother of Democracy क्यों है। लोकतंत्र हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है, ये हमारी रगो में दौड़ता हुआ संस्कार है। ये हमारी रगो की संस्कार सरिता है। आज केवल भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है, आज भारत का संविधान भी जीता है.. हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं, हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं जीती हैं।



पश्चिम बंगाल और असम समेत पांच राज्यों में नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बंगाल में बीजेपी 200 सीटों पर जीत रही है। वहीं असम में भी BJP की आंधी आई है और पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में असम और पश्चिम बंगाल चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन का जश्न मनाने के लिए मंच पर पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माला पहनाकर सम्मानित करने के लिए आगे बढ़े, तो पीएम मोदी ने माला खुद लेकर नितिन नबीन को ही पहना दी।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, 'आज 4 मई का दिन है और नतीजे आए हैं लेकिन मैं 4 जून 2024 को भी आपको याद करवाना चाहता हूं। जनता ने हमारे नेतृत्वकर्ता को जो समर्थन दिया था, जो विश्वास जताया था, उसमें कहीं न कहीं एक कसक रह गई थी और आज जब 4 मई को जनता ने हमें प्रचंड जीत दिलाई है तो 2024 की उस कसक को पूरा किया है और उसके बाद जब-जब चुनाव हुए हर राज्य में भाजपा को प्रचंड जीत देने का काम किया है। आने वाले समय में दक्षिण भारत में भी भाजपा का कमल खिलेगा।'



नितिन नवीन ने कहा कि गंगोत्री से लेकर गंगा सागर तक एनडीए भाजपा की सरकार बन रही है। यह हमारे नेतृत्व के प्रति विश्वास और विचार का भी विस्तार है। ये पूरे चुनाव में नाकामी किसी और की नहीं ईडी गठबंधन के नेता राहुल गांधीकी है। इस चुनाव के परिणाम के बाद इंडि गठबंधन ताश के पत्ते की तरह बिखड़ जाएंगे। क्योंकि इन्होंने जनता के साथ अन्याय किया है। जिस प्रकार से नारी वंदन अधिनियम का अपमान करने का काम किया है, जनता ने उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। 


नितिन नवीन ने कहा कि हम सभी आज सभी यहां उपस्थित हुए हैं। ये हम सभी के लिए ऐतिहासिक क्षण है। आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में हमारी देवतुल्य जनता ने हमें जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं इन सभी पांच राज्यों के लोगों का अभिनंदन करता हूं कि आपने हमारे नेतृत्व के प्रति और भाजपा-NDA के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया है।  आज 4 मई के दिन है और नतीजे आए हैं। लेकिन मैं 4 जून, 2024 का दिन भी आपको याद कराना चाहता हूं। जनता ने हमारे नेतृत्वकर्ता को जो समर्थन और विश्वास दिया था, उसमें कहीं न कहीं एक कसक रह गई थी।


आज जब 4 मई को प्रचंड बहुमत और जीत देकर 2024 की उस कसक को पूरा किया है और उसके बाद हुए सभी चुनाव में जनता ने भाजपा को प्रचंड जीत देने का काम किया और नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व के प्रति आस्था और विश्वास व्यक्त किया है। आज जब पश्चिम बंगाल, असम और पुदुचेरी के जो परिणाम आए हैं, इन तीनों राज्यों के परिणामों ने ये स्पष्ट किया है कि आज देश की जनता का अटूट विश्वास और समर्थन हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति है। मैं इसके लिए देश की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।

टैग्स