ब्रेकिंग
करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में धूमधाम से मनाया गया चेयरमैन का जन्मदिन, सभी कॉलेजों में गूंजीं बधाइयां✦बिहार में अब सुधा बूथ की तर्ज पर काउंटर से मिलेंगी ताजी मछलियां, 10.56 करोड़ की लागत से खुलेंगे 100 आधुनिक कियोस्क✦दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लाखों की लूट, 200 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी लेकर फरार हुए बदमाश, मौके से 8 खोखे बरामद

PM मोदी आज रात 8.30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर कर सकते हैं बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल और उससे जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

दिल्ली न्यूज
पीएम मोदी का संबोधन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। हालांकि उनके संबोधन का विषय अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन आमतौर पर प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संदेश बड़े फैसलों और महत्वपूर्ण घोषणाओं से जुड़ा होता है। जैसे नोटबंदी, लॉकडाउन सहित कई बड़े फैसले को लेने के लिए पीएम मोदी पहले देश को संबोधित कर चुके है। 


इस बार माना जा रहा है कि वे महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर चर्चा कर सकते हैं, खासकर संसद में इसके पास न हो पाने के मुद्दे पर अपनी बात रख सकते हैं। पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संदेश लाइव देखा जा सकता है। पीएम मोदी का संबोधन टीवी चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। 


ऐसे में पूरे देश की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में क्या महत्वपूर्ण घोषणा करते हैं। बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 21 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए ‘GST बचत उत्सव’ की घोषणा की थी, जो 22 सितंबर से लागू हुआ था। बता दें कि 17 अप्रैल को केंद्र सरकार ने लोकसभा में सीटें बढ़ाने के लिए लाये गये संविधान के 131वां संशोधन बिल सरकार लोकसभा में पास नहीं करा पाई थी। माना जा रहा है कि महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल पर वो चर्चा कर सकते हैं। हालांकि यह आज शाम तक क्लीयर हो जाएगा कि पीएम मोदी किस विषय पर राष्ट्र को संबोधित करेंगे।  

टैग्स