ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

Budget 2025 : बजट सत्र से पहले पीएम मोदी ने की मां लक्ष्मी की स्तुति, कहा - 2014 के बाद यह पहला सत्र है जब कोई विदेशी चिंगारी नहीं आई

Budget 2025 : संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होने जा रहे बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी।

Budget 2025 :
PM मोदी
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Budget 2025 : संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है। आज राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू होने जा रहे बजट सत्र के पहले दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आर्थिक समीक्षा पेश करेंगी। इससे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां लक्ष्मी की स्तुति की है। उसके बाद उन्होंने मीडिया से भी बातचीत है। 


पीएम मोदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए धन की देवी मां लक्ष्मी का स्मरण किया और समृद्धि की देवी की स्तुति की और कहा कि ये सदियों पुरानी परंपरा है। उन्होंने कहा कि मां लक्ष्मी से प्रार्थना करता हूं कि समृद्धि और विवेक, समृद्धि और कल्याण भी देती हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यमवर्ग पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे।


पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में संसद के हर सत्र से पहले आने वाली विदेशी रिपोर्ट को लेकर कहा कि 2014 के बाद ये पहला सत्र है जब कोई विदेशी चिंगारी नहीं आई है, विदेश से आग लगाने की कोई कोशिश नहीं हुई है। 10 साल से देख रहा हूं कि लोग शरारत करने के लिए तैयार बैठे होते थे और उसको यहां हवा देने वालों की कमी नहीं है। हर सत्र से पहले लोग शरारत के लिए तैयार रहते थे। पीएम मोदी का इशारा संसद के हर सत्र से पहले आने वाली विदेशी संस्थाओं की रिपोर्ट्स और उन रिपोर्ट्स को लेकर विपक्ष के हंगामे की ओर था। 


इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि देश की जनता ने मुझे तीसरी बार ये महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है और तीसरे कार्यकाल का ये पहला पूर्ण बजट है। उन्होंने मिशन मोड में काम करने की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि नारी शक्ति के गौरव को स्थापित करना है। पीएम मोदी ने कहा कि ये सत्र विकसित भारत को नई ऊर्जा देगा। विश्व के लोकतांत्रिक जगत के लिए भारत का सामर्थ्य विशेष स्थान बनाता है। मिशन मोड में देश को सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ते जा रहे हैं। इनोवेशन, इनक्लूजन और इन्वेस्टमेंट, ये लगातार हमारे आर्थिक गतिविधि के रोडमैप का आधार रहा है। इस सत्र में कई ऐतिहासिक बिलों पर चर्चा होगी. इस सत्र में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। देश को मजबूत करने वाले कानून बनेंगे।