ब्रेकिंग
पुलिस बैरक में बिहार सैप के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; क्यों उठाया खौफनाक कदम?21 छोटे ट्रांजेक्शन... और खाते से गायब हो गए लाखों रुपये, बिहार में साइबर ठगी का नया खेलNEET आंदोलन पर तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा..जंतर-मंतर जाकर छात्रों की बात सुनें PM मोदी3 घंटे भी नहीं टिकी दुल्हन... सुहागरात से पहले ही दूल्हे को दिया 'झटका', लाखों रुपये लेकर हुई फरारMDM में कीड़ा मिलने का मामला: खगड़िया में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, चार रसोइया भी हटाए गए; शिक्षा मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहींपुलिस बैरक में बिहार सैप के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत; क्यों उठाया खौफनाक कदम?21 छोटे ट्रांजेक्शन... और खाते से गायब हो गए लाखों रुपये, बिहार में साइबर ठगी का नया खेलNEET आंदोलन पर तेज प्रताप यादव ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा..जंतर-मंतर जाकर छात्रों की बात सुनें PM मोदी3 घंटे भी नहीं टिकी दुल्हन... सुहागरात से पहले ही दूल्हे को दिया 'झटका', लाखों रुपये लेकर हुई फरारMDM में कीड़ा मिलने का मामला: खगड़िया में सरकारी स्कूल के हेडमास्टर सस्पेंड, चार रसोइया भी हटाए गए; शिक्षा मंत्री बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

PM मोदी के आधी रात वाले संदेश पर रोहिणी आचार्य का तंज, फोटो शेयर कर साधा निशाना

NEET (UG) पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधी रात वीडियो संदेश के बाद रोहिणी आचार्य ने फोटो शेयर कर PM मोदी पर निशाना साधा है। जानिए उन्होंने सोशल मीडिया पर क्या कहा और पूरा है पूरा विवाद?

बिहार न्यूज
केन्द्र सरकार पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: NEET(UG) पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर और बिहार के कई जिलों पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन एवं केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 23 जुलाई की आधी रात 12 बजे आंदोलनकारी छात्रों के लिए एक वीडियो संदेश जारी किया। जिसे लेकर लालू यादव की बिटिया रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मुँह छुपाने के मोड में सामने आए और अपने प्रवचन की घुट्टी पिला कर चले गए l


गुरुवार की देर रात पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला सख्त कानून बनाने जा रही है। पीएम मोदी के इस संदेश के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक फोटो सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जारी किया और यह लिखा कि रात के बारह बजे देश के युवाओं को प्रधानमंत्री के द्वारा सम्बोधित किया जाना मुँह छुपाने जैसा है..


रोहिणी आचार्य लगातार केन्द्र और राज्य सरकार की नीतियों को लेकर अपनी बातें रखती आ रही है। अब उन्होंने आंदोलनकारी छात्रों के मुद्दे को लेकर अपनी बातें रखी हैं। इस बार उन्होंने पीएम मोदी की फोटो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा है कि NEET परीक्षा में पेपर लीक और धांधली के बाद जब लाखों युवा अपनी रातों की नींद हराम करके देश भर में सड़कों पर न्याय की गुहार लगा रहे हों , उस वक्त अगर खुद को देश का  प्रधान सेवक बताने वाले अचानक 'रात के बारह बजे' वीडियो कॉल पर पधारें, तो नजारा वाकई में हास्यास्पद बन जाता है ।


जैसे नोटबंदी रात के 8 बजे हुई थी, ठीक वैसे ही NEET के छात्रों के भविष्य पर बात करने के लिए प्रधानमंत्री को रात के 12 बजे से बेहतर 'शुभ मुहूर्त' नहीं मिला ? जब लगभग पूरा देश सो रहा था , देश के लाखों युवा एवं छात्र अपने भविष्य की चिंता में करवटें बदल रहे थे , तभी प्रधानमंत्री मुँह छुपाने के मोड में सामने आए और अपने प्रवचन की घुट्टी पिला कर चले गए l


काश प्रधानमंत्री जी अपने प्रवचन में यह भी कह ही जाते कि "हम इसे 'पेपर लीक' नहीं कहेंगे। यह तो मेरे पारदर्शी गवर्नेंस की दिशा में एक कदम है , जिसमें परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र छात्रों के पास पहुँच जाता है और यही मेरा असली 'ई-गवर्नेंस' है!"