ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Bihar MLC Election 2026 : ‘नियम-धर्म होता रहेगा, हमें पता है कि हम जीत गए हैं’, अनंत सिंह बोले- जनता मालिक आएंगे, मिठाई का इंतजाम कर रहे हैं✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान

एक सितंबर से चरणबद्ध तरीके से खोले जाएंगे स्कूल-कॉलेज, जानिए क्या है मोदी सरकार की योजना...

DESK : एक तरफ देश में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन 50 हजार से ज्यादा की संख्या में मरीज मिल रहे हैं. इन सब के बीच एक तरफ फिर से क्रेंद सरकार अब दोबारा स्कूल खोलने की योजना पर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : एक तरफ देश में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन 50 हजार से ज्यादा की संख्या में मरीज मिल रहे हैं. इन सब के बीच एक तरफ फिर से क्रेंद सरकार अब दोबारा स्कूल खोलने की योजना पर काम कर रही है. 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने एक सितंबर से नवंबर के बीच कई चरणों में स्कूल  शैक्षणिक संस्थानों समेत खोलने की तैयारी में जुट गई है. जिसे लेकर सरकार तैयारी में जुट गई है. 

सरकार की योजना के  पहले चरण में 10वीं से 12वीं के छात्रों के लिए स्कूलों को खोला जाएगा, उसके बाद 6ठीं से 9वीं के लिए स्कूलों को खोलने की योजना है. स्कूल टाइमिंग को आधा कर दिया जाएगा.  अगर स्कूल में चार सेक्शन होंगे, तो एक दिन में सिर्फ दो सेक्शन में पढ़ाई होगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जा सके. कक्षाएं शिफ्ट में करवाई जाएंगी साथ ही स्कूलों को सैनिटाइज़ करने के लिए भी बीच में एक घंटे का वक्त दिया जाएगा. इसके अलावा स्कूलों को 33 फीसदी स्कूल स्टाफ और छात्रों के साथ रन किया जाएगा. 

खबर के मुताबिक सरकार प्राइमरी और प्री-प्राइमरी स्तर के छात्रों के लिए स्कूलों को खोलना उचित नहीं समझती. ऐसी स्थिति में ऑनलाइन कक्षाएं ही ठीक हैं.   इसके बारे में अंतिम फैसला राज्यों पर छोड़ा जा सकता है.  इस मामले में कई राज्यों ने अपना असेसमेंट भेज दिया है. इसके अनुसार हरियाणा केरल, बिहार, असम और लद्दाख ने अगस्त में राजस्थान, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश ने सितंबर में स्कूलों को खोलने की बात कही है.