मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा पहुंचे। मथुरा पहुंचकर उन्होंने जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना की और गर्भगृह में भगवान के दर्शन किए। इस दौरान विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि सनातन की आस्था को मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा में जन्माष्टमी के पावन मौके पर आए श्रद्धालुओं को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हृदय से अभिनंदन करता हूं और पूरे प्रदेशवासियों को आज के इस आयोजन की बधाई देता हूं। श्रीकृष्ण कन्हैया ने इसी स्थल पर प्रकट होकर आर्यावत में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने का काम किया था।
यूपी के सीएम योगी ने पूरे प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी। कहा कि 5200 वर्ष पूर्व श्रीकृष्ण ने इसी स्थल पर प्रकट होकर आर्यावर्त में धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना करने का काम किया था। अनेक आक्रमण हुए, अनेक लोगों ने अपनी आस्था को भारत पर थोपने का प्रयास किया, लेकिन सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा पाया। जिस किसी ने सनातन की आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया, वो खुद मिट्टी में मिल गए।
सीएम योगी ने आगे कहा कि पूरे देश में श्रीकृष्ण और राधारानी की स्मृति हम सबके लिए प्रेरणादायी है। भगवान श्रीकृष्ण ने 5200 वर्ष पहले जो उद्घोष किए थे वो आज के समय में भी उतने ही प्रासंगिक है। यह आस्था हमें गति देती है, जो उन्नयन, प्रगति की होती है।
उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हम सब भारत की विरासत और विकास का अद्भुत समन्वय देख रहे हैं। जिन्होंने अपनी आस्था को भारत पर थोपने की कोशिश की लेकिन सनातन की आस्था को कोई नहीं मिटा सका। जिन्होंने सनातन की आस्था को मिटाने का दुस्साहस किया, वो खुद मिट्टी में मिल गए।





